सुशासन तिहार 2026 नान सहोदर के आवेदन का त्वरित हुआ समाधान

Updated on 02-05-2026 08:56 PM

अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन समस्या निवारण शिविर’ में ग्राम आमादरहा के रहने वाले किसान नान सहोदर तिर्की के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया, जहाँ उन्हें उनके बहुप्रतीक्षित किसान क्रेडिट कार्ड (ज्ञब्ब्) का वितरण किया गया।

अपना केसीसी कार्ड प्राप्त करने के बाद हर्ष व्यक्त करते हुए नान सहोदर ने बताया कि उन्होंने सुशासन तिहार के दौरान अपना आवेदन जमा किया था। जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और पारदर्शिता के चलते उनका कार्ड बनकर तैयार हो गया, जिसे उन्हें शिविर में ही प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री की पहल की सराहना : 

हितग्राही तिर्की ने राज्य शासन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, सुशासन तिहार आने के बाद हमें अब दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। हमारी समस्याओं का समाधान अब हमारे गांव में ही हो जा रहा है। यह मुख्यमंत्री जी की एक बहुत ही सराहनीय और अच्छी पहल है। उन्होंने बताया कि पहले साहूकारों से लोन लेना पड़ता था जिसका ब्याज बहुत लग जाता था। लेकिन अब किसान क्रेडिट कार्ड बनने से खेती किसानी के लिए ऋण लेने में अब सुविधा मिलेगी और ब्याज भी नहीं लगेगा।

गांव में ही मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ : 

सुशासन तिहार अंतर्गत 10 जून तक जिले में आयोजित होने वाले जन समस्या निवारण शिविरों का मुख्य उद्देश्य गांव के अंतिम व्यक्ति तक शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। शिविर में न केवल आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है, बल्कि मौके पर ही प्रमाण पत्र और हितग्राही मूलक सामग्रियों का वितरण कर आमजन को लाभान्वित भी किया जा रहा है। नान सहोदर जैसे अनेक किसानों के लिए यह पहल मांग, समस्या और शिकायतों का समाधान लेकर आई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.