भोपाल में लायंस क्लब का विस्तार:सर्वोदय क्लब ने समृद्धि क्लब को किया स्थापित, दिव्यांग बच्चे को दिया रोलेटर वॉकर

Updated on 21-03-2025 01:51 PM

लायंस क्लब भोपाल सर्वोदय ने एक नए क्लब की स्थापना के साथ सेवा कार्य का विस्तार किया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन मनीष शाह की आधिकारिक यात्रा के दौरान नए स्थापित लायंस क्लब भोपाल समृद्धि के सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान क्लब ने एक दिव्यांग बच्चे को 'रोलेटर वॉकर' भेंट किया।'

पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन जे.पी.एस. जौहर ने नए क्लब के सदस्यों को शपथ दिलाई। वहीं, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन मनीष शाह ने क्लब की अध्यक्ष लायन डॉ. वीना कुर्रे एवं अन्य पदाधिकारियों का संस्थापन किया। उनके प्रेरणादायक संबोधन ने सभी को नई ऊर्जा प्रदान की।

डिस्ट्रिक्ट के आठवें क्लब के गाइडिंग लायन लायन आशीष जैन, लायन सुयश कुलश्रेष्ठ एवं एक्सटेंशन चेयरपर्सन लायन डॉ. सीमा सक्सेना और लायन डॉ. अंशु सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण रही। इस अवसर पर नए क्लब को इंटरनेशनल चार्टर, पिन्स, सर्टिफिकेट, पेन एवं डिस्ट्रिक्ट की ओर से चार्टर गांग ग्रेवल भेंट किए गए।

समारोह के दौरान लायंस क्लब भोपाल सर्वोदय की अध्यक्ष लायन मीनाक्षी श्रीवास्तव, लायन राकेश श्रीवास्तव एवं लायन सुनील श्रीवास्तव के सहयोग से एक दिव्यांग बच्चे को 'रोलेटर वॉकर' प्रदान किया गया, जिससे उसकी चलने में सहायता होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.