रजा अवार्डी कलाकारों की प्रदर्शनी दिल्ली में शुरू, छत्तीसगढ़ से योगेंद्र भी शामिल

Updated on 19-11-2022 05:38 PM

रायपुर

महान पेंटर सैयद हैदर रजा की जन्म शताब्दी के अवसर पर रजा फाउंडेशन की ओर से रजा अवार्ड प्राप्त कलाकारों की 13वीं प्रदर्शनी देश की राजधानी नई दिल्ली में लगाई गई है। इस प्रदर्शनी में देश भर के कलाकारों के साथ छत्तीसगढ़ से प्रख्यात कलाकार योगेंद्र त्रिपाठी का नाम भी शामिल है।
बीती शाम नई दिल्ली में त्रिवेणी कला संगम की श्रीधरनी आर्ट गैलरी में वर्णिकाभंग शीर्षक से लगाई गई इस प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रख्यात कलाविद अशोक बाजपेयी ने किया। उदयन वाजपेयी के संयोजन में शुरू हुई यह प्रदर्शनी 7 दिसंबर तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी में रजा अवार्ड प्राप्त कलाकारों में योगेंद्र त्रिपाठी, अखिलेश, अतुल डोडिया, जयश्री चक्रवर्ती, मनीष पुष्कले, आरएम पलानीअप्पन, हर्षवर्धन, सबा हसन, शीतल गट्टानी, स्मृति दीक्षित, सुजाता बजाज, वनिका गुप्ता और यूसुफ की पेंटिंग प्रदर्शित है।

उल्लेखनीय है कि इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त वरिष्ठ पेंटर योगेंद्र त्रिपाठी ना सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि देश के वरिष्ठ पेंटर हैं। देशभर में इनकी पेंटिंग की प्रदर्शनी या लगातार आयोजित की जा रही है। इन्हें सन 2005 में रजा फाउंडेशन की ओर से प्रतिष्ठित रजा फाउंडेशन अवार्ड प्रदान किया गया था। वहीं ललित कला अकादमी की ओर से सन 2002 में योगेंद्र त्रिपाठी को राष्ट्रीय अवार्ड दिया गया है इसके अलावा कला जगत में देश के कई प्रतिष्ठित अवार्ड योगेंद्र त्रिपाठी को मिल चुके हैं। वर्तमान में योगेंद्र त्रिपाठी दुर्ग के डॉक्टर वामन वासुदेव पाटणकर गर्ल्स पीजी कॉलेज के फाइन आर्ट डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर का दायित्व निर्वहन भी कर रहे हैं वही कला अकादमी के अध्यक्ष के तौर पर छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति के संरक्षण में भी अपना योगदान दे रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.