मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में गौंड समुदाय की चित्रकार संदीप्ती परस्ते के चित्रों की प्रदर्शनी

Updated on 15-04-2024 11:51 AM
भोपाल। शहर में कलात्मक, सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला निरंतर चलता रहता है। सोमवार 15 अप्रैल को भी शहर में ऐसी अनेक गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

पलाश रेसीडेंसी के एमपीटी सदर्न स्पाइसेज रेस्त्रां में पुथांडू और विशू पर्व के पारंपरिक व्यंजन परोसे जा रहे हैं। इस दो दिवसीय फूड फेस्टिवल में दोपहर 12:30 से रात 10 बजे तक तमिल एवं केरल राज्य के कुजीन अतिथियों और फूड लवर्स को सर्व किए जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में गोड समुदाय की चित्रकार संदीप्ती परस्ते के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया जा रहा है। 48वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी 30 अप्रैल तक निरंतर जारी रहेगी। युवा चित्रकार संदीप्ती का जन्म मध्यप्रदेश के जनजातीय बहुल हिंडौरी जिले में हुआ है। चित्रकला उनके परिवेश और परपराओं में समाहित रही है। उनके चित्रों में प्रकृति और पर्यावरण सहित पशु-पक्षियों तत्र चित्रण प्रमुखता से देखने को मिलता है।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग प्रदर्शनी भवन वीथी संकुल में अप्रैल माह का प्रादर्श ''''मगरोही'''' एक विवाह स्तंभ प्रादर्श का प्रदर्शन किया जा रहा है। मगरोही गोंड समुदाय में विवाह समारोह के दौरान आंगन में बने मड़वा (विवाह मंडप) के नीचे स्थापित किया जाने वाला एक स्तंभ है। गोड समुदाय मुख्यतः मध्य भारत के गोंडवाना क्षेत्र में निवासरत एक महत्वपूर्ण समुदाय है, जिसकी अपनी एक वृहद् एवं संपन्न सांस्कृतिक परंपरा है। गोंड समुदाय में मगरोही को विवाह का साक्षी माना जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.