
एनएलआईयू में आठ माह से रजिस्ट्रार का पद रिक्त बना हुआ है। वर्तमान में प्रो. उदयप्रताप सिंह प्रभारी रजिस्ट्रार हैं। एनएलआईयू ने नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली है और नामों की पैनल को लिफाफें में सील बंद कर दिया है। कल की बैठक में रजिस्ट्रार के नाम पर मोहर लगेगी। एनएलआईयू में रजिस्ट्रार के साथ एक डिप्टी रजिस्ट्रार, एक असिस्टेंट रजिस्ट्रार एग्जामिनेशन, एक स्पोर्ट्स डायरेक्टर और दो असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति होना है।