भारत-पाक मुकाबले को लेकर भोपाल में जोश:भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क

Updated on 15-02-2026 08:26 PM
भोपाल, भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित क्रिकेट मुकाबले को लेकर राजधानी में उत्साह चरम पर है। शहर के कई प्रमुख रेस्टोरेंट, पब, क्लब और कैफे में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। युवाओं के लिए विशेष ऑफर, थीम डेकोरेशन और लाइव स्क्रीनिंग की तैयारियां की गई हैं। कई स्थानों पर अग्रिम बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और अधिकांश जगहों पर सीटें लगभग फुल बताई जा रही हैं।

शहर के न्यू मार्केट, एमपी नगर, अरेरा कॉलोनी, शाहपुरा और कोलार क्षेत्र के रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि भारत-पाक मैच को लेकर हर बार की तरह इस बार भी जबरदस्त क्रेज है। कुछ पब में डीजे के साथ मैच स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है, वहीं परिवारों के लिए अलग से बैठने की सुविधा भी बनाई गई है।

इधर, प्रशासन और पुलिस ने भी सुरक्षा को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार उज्जैन, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर सहित अन्य जिलों से भी अतिरिक्त बल भोपाल बुलाया गया है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग भी की जाएगी, ताकि किसी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ सामग्री पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 June 2026
भोपाल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का संचालनालय भोपाल से उज्जैन शिफ्ट करने के बाद अब मोहन सरकार उज्जैन में स्थायी सिंहस्थ मेला कार्यालय शुरू करने जा रही है। इससे संबंधित…
 23 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आजादी के समय देश का विभाजन भारत के इतिहास की बड़ी भूल थी। उन्होंने कहा कि जिस दिन देश आजाद हुआ, उसी दिन…
 23 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इस साल स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में हुए विकास कार्यों और…
 23 June 2026
भोपाल, भोपाल वेस्टर्न बायपास को राज्य स्तरीय साधिकार समिति की मंजूरी मिल गई है। मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में हुई एसएलईसी की मीटिंग में वेस्टर्न बायपास को मंजूरी दी…
 23 June 2026
भोपाल। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर जिला मुख्यालयों पर होने वाले कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेंगे। यह एक तरह से विकास कार्यों के सोशल ऑडिट…
 23 June 2026
भोपाल। राजधानी में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं ने नई तरह की समस्या सामने रखी है।उन्होंने कहा कि उन्हें बिजली की खपत या मीटर की रीडिंग से…
 23 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार बाजार से कर्ज लेने जा रही है, इस बार यह करीब ढाई हजार करोड़ रुपये से ऊपर का है। इसके साथ ही इस फाइनेंशियल ईयर में…
 23 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर के बाद कई विभागों में बड़ी अनियमिता सामने आ रही है। कई स्थानों पर सीनियर्स की जगह बड़े पदों पर…
 23 June 2026
भोपाल। री-नीट 2026 परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) मुख्यालय पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। परीक्षा केंद्रों से एकत्रित…
Advt.