ग्राहक बनकर क्लब पहुंची आबकारी टीम:ऑर्डर दिया, अवैध विदेशी शराब परोसते ही एक्शन

Updated on 03-03-2023 06:00 PM

आबकारी टीम ने फिल्मी स्टाइल में बावड़िया कलां के एस ऑफ क्लब्स पर दबिश देते हुए विदेशी अवैध शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा। ग्राहक बनकर ऑर्डर भी दिया। फिर शराब परोसे जाते ही 15 सदस्यीय टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी। यह देख मैनेजर समेत 25 कर्मचारियों वाला स्टाफ और ग्राहक यहां-वहां भागते नजर आए। मैनेजर ने पहले तो राजनीतिक रौब दिखाते हुए बचने की कोशिश की, लेकिन बाद में अकड़ खत्म हो गई।

टीम ने मैनेजर को गिरफ्तार कर दो लाख रुपए से अधिक कीमत की अवैध शराब जब्त की। जब्त शराब का ब्रांड दुकानों में उपलब्ध ब्रांड से ज्यादा मंहगा निकला। नियंत्रण कक्ष प्रभारी सजेंद्र मोरी ने बताया कि सहायक आयुक्त आबकारी राकेश कुर्मी के निर्देश पर बुधवार रात बावड़िया कलां स्थित एस ऑफ क्लब पर कार्रवाई की। तीन-तीन के ग्रुप में 15 सदस्यीय टीम बनाई गई। टीम वहां बिट्टन मार्केट और शाहपुरा समेत तीन इलाकों में अलग-अलग जांच करते हुए पहुंची थी। मौके से हाई रेंज की 60 बॉटल शराब और 56 बॉटल बियर जब्त की गई। इस मामले में जोविन ज्योति श्रीधरन को मौके से गिरफ्तार किया। जानकारी मिली है कि क्लब का मालिक कोई चौकसे हैं, लेकिन उनकी जानकारी नहीं मिल पाई है। जब्त शराब में कुछ ब्रांड की एक-एक बोतल 5 हजार रुपए से ज्यादा की निकली।

इस कारण हुई कार्रवाई

मोरी ने बताया कि क्लब का 21 फरवरी का लाइसेंस था। उसने एक ही दिन का लाइसेंस लिया था। लाइसेंस के नियम अनुसार उसे पास की ही दुकान से शराब खरीदने की अनुमति दी गई थी। जानकारी मिली रही थी कि वहां पर बिना अनुमति शराब बेची जा रही है। कार्रवाई के दौरान कागजात की जांच की गई, लेकिन आरोपी मैनेजर लाइसेंस संबंधी कोई कागजात नहीं दे पाया। नियमानुसार लाइसेंस के दिन शराब बिक्री होने के बाद जो भी शराब बचती है, उसे संबंधित दुकान में जमा करना होता है। आरोपी क्लब मैनेजर ने शराब तो जमा की नहीं, बल्कि बिना अनुमति के ही शराब परोस रहा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.