बाबा रामदेव की कंपनी से एक्स सविर्समैन को बुलावा, जानिए क्या है मामला?

Updated on 30-11-2023 02:35 PM
नई दिल्ली: बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स, पतंजलि आयुर्वेद आदि को तो जानते ही होंगे। ये कंपनियां एक बार फर से चर्चा में हैं। इस पतंजलि आयुर्वेद के चर्चा में रहने का कारण सेना है। दरअसल, पिछले सप्ताह ही पतंजलि योगपीठ ने भारतीय सेना के साथ एक मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर हस्ताक्षर किया है। इसमें सेना और पतंजलि ग्रुप के बीच सहयोग की बात है। साथ ही सेना से रिटायर्ड जवान जिसे एक्स सर्विसमैन भी कहा जाता है, को पतंजलि में नौकरी भी देने की बात है।

क्या है हुआ है नया

सेना के साथ एमओयू होने के बाद पतंजलि योगपीठ ने इस दिशा में तेजी से काम किया है। अब संगठन के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक्स सर्विसमैन से आवेदन मंगाए गए हैं। कंपनी ने पूर्व सैनिकों से बायोडाटा भेजने के लिए कहा है। कंपनी ने इसके लिए एक विशेष ईमेल आईडी esm.initiative@patanjaliayurved.org भी जारी किया है। सेना के रिटायर्ड जवानों को इसी ईमेल आईडी पर बायोडाटा भेजने को कहा गया है, जिसमें उनका पूरा नाम, पता और सेना में कुछ सेवावधि का अवश्य उल्लेख हो।

सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा
इस बारे में आचार्य बालकृष्ण ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिख कर अपनी बातें रखीं। उसका टेक्स्ट हम यहां नीचे दे रहे हैं...
#सेना और #पतंजलि के बीच MOU के अनुसरण में…..
पतंजलि नाम है संकल्प का! पुरुषार्थ का!
हम अपने सेवानिवृत्त सैनिक भाइयों (सेना व अर्ध सैनिक बल) को आमंत्रित करते हैं कि आप अपने बायोडाटा निम्न e-mail id पर भेजें esm.initiative@patanjaliayurved.org
इच्छुक ESM को इस मेल आईडी पर अपना नाम, उम्र, निवास स्थान, नौकरी प्रोफ़ाइल के लिए आवेदन, सेना में कार्य अनुभव, किसी भी विविध Hobbies /उपलब्धियों के साथ आवेदन करना होगा।
आपकी योग्यता अनुसार यहां आवश्यकता होने पर वरीयता के आधार पर आपको पतंजलि के सेवा करें उसे जोड़कर हमें प्रसन्नता होगी। सेवानिवृत्ति के बाद की नौकरियों के लिए पतंजलि में आवेदन करने वाले पूर्व सैनिकों को पहाड़ों में ही उपयुक्त नौकरियां ढूंढने, बड़े पैमाने पर पतंजलि के साथ जुड़ने और यहां तक कि शहरों की ओर पलायन को रोकने में मदद मिलेगी।

एमओयू में क्या-क्या शामिल

बाबा रामदेव के योग, आयुर्वेद चिकित्सा और वेलनेस का फायदा सेना के जवानों को देने के लिए बीते 24 नवंबर को पतंजलि योगपीठ ने भारतीय सेना से एक एमओयू किया था। इस एमओयू से योग, आयुर्वेद चिकित्सा और वेलनेस प्रोडक्ट्स से सैनिक भाइयों के स्वास्थ्य की रक्षा हो सकेगी। इसके साथ ही दोनों के बीच आयुर्वेद क्षेत्र में अनुसंधान तथा आईटी आदि क्षेत्रों में साथ मिल कर कार्य करने को लेकर भी सहमति बनी है।

आचार्य बालकृष्ण खुद पहुंचे थे सेना मुख्यालय

भारतीय सेना से एमओयू करने के लिए पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण खुद सेना के उत्तर भारत के बरेली स्थित मुख्यालय पहुंचे थे। इस अवसर पर भारतीय सेना की तरफ से लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रामणी (जीओसी इन सी सेंट्रल कमांड), लेफ्रिटनेंट जनरल आर.सी. तिवारी ;(जीओसी उत्तर भारत क्षेत्र), ब्रिगेडियर अमन आनंद ;कमांडर, मुख्यालय 9 (स्वतंत्र माउंटेन ब्रिगेड ग्रुप), मेजर विवेक जैकब (CLAW, Global) भी उपस्थित थे।

प्राथमिकता से नौकरी देने की बात हुई थी

उसी अवसर पर पतंजलि योगपीठ की तरफ से पतंजलि की सहयोगी संस्थाओं में सेवानिवृत्त सैनिक भाइयों को प्राथमिकता के आधर पर सेवा कार्यों में नियुक्ति देने की घोषणा हुई थी। उस दौरान पहाड़ों से पलायन रोकने तथा सीमा की रक्षा के लिए VIBRANT VILLAGE आदि को बढ़ावा देकर तथा रोजगार के लिए Adventure आदि में संसाधनों को पैदा करने इत्यादि विषयों पर भी दोनों पक्षों में सहमति बनी थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.