हमास का हर आतंकी डेडमैन, खामोश नहीं बैठेंगे... इजरायली पीएम नेतन्‍याहू और बाइडन की आतंकियों को खुली चेतावनी

Updated on 12-10-2023 02:07 PM
तेल अवीव: इजरायल में हमास के खिलाफ जारी जंग के बीच ही एक नई आपातकालीन सरकार का गठन हुआ है जो विपक्ष के साथ मिलकर बनाई गई है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू ने इस सरकार से मुलाकात की और कहा कि अब हमास का हर आतंकी एक 'डेडमैन' यानी मृत व्‍यक्ति है। उनके साथ ही बेनी गेंट्ज ने भी दोहराया कि यह युद्ध का समय है। वहीं दूसरी ओर अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने नेतन्‍याहू से बात की और कहा कि इजरायल को युद्ध को नियमों के साथ ही लड़ना होगा। गाजा पर इजरायल के हमलों में अब तक 1200 लोगों की मौत हो गई है जबकि 1100 लोग घायल हैं। वहीं 150 लोगों को हमास ने बंधक बनाकर रखा है।

दुश्‍मन आए साथ
बुधवार को नेतन्याहू और गैंट्ज ने कड़वी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को भुलाकर देश के साथ आने का फैसला किया। देश में पिछले दिनों जो भी प्रदर्शन हुए, उसके लिए इनकी दुश्‍मनी को ही जिम्‍मेदार माना जाता है। गैंट्ज ने इजरायली नागरिकों से कहा कि नई 'एकजुट' है और हमास जैसी चीज को पृथ्वी से मिटा देने के लिए तैयार है। नेतन्याहू और नेशनल यूनिटी पार्टी के नेता और पूर्व रक्षा मंत्री गैंट्ज के साथ, नई अस्थायी कैबिनेट में रक्षा मंत्री योव गैलेंट भी शामिल होंगे। देश के मुख्य विपक्षी नेता येयर लैपिड गठबंधन में शामिल नहीं हुए हैं। हालांकि नेतन्याहू और गैंट्ज ने एक संयुक्त बयान में कहा कि वॉर कैबिनेट में उनके लिए एक सीट आरक्षित की जाएगी।

वॉर कैबिनेट में दो खास लोग
एक बयान में कहा गया, 'युद्ध की अवधि के दौरान, ऐसे किसी भी बिल या सरकारी निर्णय को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा जो युद्ध के संचालन से संबंधित न हो। सभी वरिष्ठ नियुक्तियां युद्ध अवधि के दौरान स्वचालित रूप से बढ़ा दी जाएंगी।' आपातकालीन सरकार सैन्य कार्रवाई को व्यापक राष्‍ट्रीय सहमति देगी। वॉर कैबिनेट में दो ऐसे ऐसे लोगों को भी शामिल किया गया है जो सैन्य रणनीति में विशेषज्ञ हैं। गैंट्ज और गाडी ईसेनकोट इस सरकार में पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल हुए हैं और दोनों ही इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) के मुखिया रह चुके हैं। नई कैबिनेट की घोषणा गाजा पट्टी से हमास आतंकवादियों के बर्बर हमलों के मद्देनजर की गई है।

यहूदियों से मिले बाइडन

दूसरी ओर अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को वाशिंगटन में यहूदी नेताओं की एक मीटिंग को संबोधित किया। इस मीटिंग में उन्होंने हमास के इजरायल पर हुए हमले को 'होलोकोस्‍ट के बाद से यहूदियों के लिए सबसे खतरनाक दिन' करार दिया। अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने कहा कि शनिवार का हमला 'यहूदियों के खिलाफ क्रूरता का अभियान' था। बाइडन के शब्‍दों में, 'हमले पर खामोशी मिलीभगत को बयां करती है। मैं चुप रहने से इनकार करता हूं।' बाइडन ने बताया कि उन्‍होंने बुधवार को इजरायली पीएम नेतन्याहू के साथ फिर से बात की है। अमेरिका, इजरायल की सेनाओं को अतिरिक्त सैन्य सहायता में इजाफा कर रहा है। साथ ही बंधक संकट के हर पहलू पर भी काम हो रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.