हर सेकेंड लग रहा है एक नये घर में नल का कनेक्शन, ऐसे पहुंच रहा है साफ पानी

Updated on 01-04-2023 06:54 PM
नयी दिल्ली: आजादी के सात दशक बीत जाने के बाद भी देश के हर घर में अभी तक शुद्ध पेय जल (Safe Drinking Water) का इंतजाम नहीं हो पाया है। अभी भी ऐसे काफी गांव हैं, जहां पीने के पानी के लिए लोगों को मीलों पैदल चलना पड़ता है। ऐसे घरों में ही नल से जल पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन की शुरूआत की है। इस दिशा में तो पहले धीमी गति से काम हो रहा था। लेकिन हाल के दिनों में इसमें काफी तेजी आई है। अब तो स्थिति यह है कि हर सेकेंड एक नए घर में नल का कनेक्शन लगाया जा रहा है।

हर मिनट 60 नए घर में कनेक्शन

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को यहां बताया कि देश में हर घर को शुद्ध पेय जल देने की योजना जल जीवन मिशन पर तेजी से काम चल रहा है। इसकी गति भी तेजी से बढ़ रही है। यदि साल 2023 की बात करें तो जनवरी से अब तक मिशन के तहत हर मिनट 60 कनेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जल जीवन मिशन में 8.50 करोड़ नल के कनेक्शन जोड़े जा चुके हैं। यदि साल 2019 की बात करें तो महज 3.23 करोड़ घरों में ही नल का कनेक्शन जोड़ा गया था।

पीएम मोदी ने की थी घोषणा

15 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किला के प्राचीर से जल जीवन मिशन की शुरुआत की थी। उन्होंने तब कहा था कि साल 2024 तक देश के सभी परिवारों को जल जीवन मिशन के जरिए पीने का शुद्ध पानी नल से उपलब्ध कराना है। मोदी ने जब यह घोषणा की थी तब देश में महज 3.2 करोड़ घरों यानी 15 फीसदी घरों में जल से पीने का पानी उपलब्ध कराया जा रहा था।

देश में 19.40 करोड़ परिवार तक पहुंचाना है

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देश भर में कुल 5 लाख 94 हजार 240 गांव हैं। इनमें करीब 19.40 करोड़ परिवार रह रहे हैं। जब पीएम मोदी ने जल जीवन मिशन की घोषणा की थी, उस समय देश में रहने वाले सभी परिवारों तक नल से जल उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती थी। यह लक्ष्य बहुत बड़ा था। लेकिन इस दिशा में जब काम शुरु हुआ तो अब तक मिशन के तहत 8.50 करोड़ घरों में नल से जल का कनेक्शन दिया जा चुका है। इस तरह से अब तक 60 प्रतिशत घरों को इस योजना के तहत नल से जल का कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है।

तेजी से चल रहा है काम

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के गांवों को छोड़कर सभी जगह इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है। परियोजना पर सभी राज्यों में काम चल रहा है और 2024 तक सभी घरों को जल से नल उपलब्ध कराने का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.