हर व्यक्ति के सर पर होगी पक्की छत : गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

Updated on 14-05-2023 07:45 PM

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के 113 हितग्राहियों को समारोहपूर्वक 72 लाख 25 हजार रूपये की राशि वितरित की। डॉ. मिश्रा ने कहा कि सरकार सभी के सर्वांगीण विकास के लिये प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। सभी पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभान्वित किया जाकर पक्की छत उपलब्ध कराई जायेगी। सभी का अपना आवास होगा। उन्होंने 32 लाख 80 हजार रूपये की लागत के 2 अन्य निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। मंत्री डॉ. मिश्रा ने मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना में दतिया निवासी श्री साहब सिंह पुत्र स्व. परम लोधी को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने दतिया के वृंदावन धाम में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किश्त की राशि वितरित की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की अवधारणा को शत-प्रतिशत चरितार्थ किया जा रहा है। आवास योजना में पक्के आवास उपलब्ध कराये जा रहे है। गरीबों को आवश्यक मदद की जा रही है। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में तीर्थ यात्रियों को अब हवाई सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि आगामी 10 जून से प्रदेश की बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में प्रतिमाह 1000 रूपये की राशि उनके बैंक खातों में मिलने लगेगी।

एथनॉल प्लांट का किया शिलान्यास

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने शुक्रवार को ग्राम एरई में 200 करोड़ रूपये की लागत के एथनॉल प्लांट का शिलान्यास किया। इसका निर्माण एक वर्ष में पूर्ण हो जाएगा। इससे लगभग 500 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.