प्रथम गौरव दिवस में हर व्यक्ति जुड़े, तनमन से सहयोग प्रदान करें – महापौर

Updated on 05-10-2022 04:46 PM
मुरैना
महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी ने कहा है कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नगर, ग्राम का गौरव दिवस मनें। ग्वालियर राज्य के आदेश के अनुसार 6 अक्टूबर 1923 को मुरैना नगर को जिला मुख्यालय बनाये जाने के कारण प्रतिवर्ष 6 अक्टूबर को नगर गौरव दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया है। प्रथम गौरव दिवस में हर व्यक्ति तनमन से सहयोग प्रदान करें। यह बात उन्होंने नगर निगम के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में संबोधित करते हुये कही। इस अवसर पर सभापति श्री राधारमण डंडोतिया, नगर निगम कमिश्नर श्री संजीव कुमार जैन, अन्य अधिकारी सहित प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मौजूद थे।     
    
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुये नगर नगम कमिश्नर श्री संजीव कुमार जैन ने कहा कि मुरैना का नगर गौरव दिवस 6 से 8 अक्टूबर 2022 मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मेला, खेल कूद गतिविधियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। नगर गौरव दिवस के प्रथम दिन केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में गौरव दिवस का अपरान्ह 4 बजे शुभारंभ करेंगे। अध्यक्षता प्रभारी मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह द्वारा की जायेगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में एग्रो डब्लपमेन्ट कॉरर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री ऐदल सिंह कंषाना, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री रघुराज सिंह कंषाना, ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिर्राज डंडोतिया, क्षेत्रीय विधायक श्री राकेश मावई, सुमावली विधायक श्री अजब सिंह कुशवाह, दिमनी विधायक श्री रविन्द्र सिंह तोमर उपस्थित रहेंगे।  
    
नगर निगम कमिश्नर श्री संजीव कुमार जैन ने बताया कि 6 अक्टूबर को प्रातः 6 से 8 बजे तक डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम से स्थानीय बच्चों द्वारा रैली निकालकर नगर के गली, मोहल्लों से होते हुये शहीद रामप्रसाद बिस्मिल संग्रहालय पहुंचेगी। वहीं संग्रहालय का निःशुल्क अवलोकन करेंगे। उसी दिन अपरान्ह 3 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड पर तीन दिवसीय मेले का केन्द्रीय मंत्री उद्घाटन करेंगे। सायं 6 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड पर लोक कला भारती समूह द्वारा लोकनृत्य, रात्रि 8 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड पर सेलेब्रिटी सुंगधा मिश्रा द्वारा कार्यक्रम किया जायेगा।
    
7 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम से ऐतिहासिक स्थल ककनमठ, मितावली, पढ़ावली, शनिदेव का भ्रमण कराया जायेगा। प्रातः 9 बजे डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नगर गौरव वॉलीबॉल का मैच होगा। दोपहर 1 बजे टाउनहॉल जीवाजीगंज मुरैना में महिलाओं की व्यंजन प्रतियोगिता की जायेगी, दोपहर 2 बजे डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में महिलाओं की रस्साकसी प्रतियोगिता जिला खेल अधिकारी के नेतृत्व में की जायेगी। सायं 5 बजे शहीद स्मारक एबी रोड़ पर शहीदों को सलामी, सायं 6 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड पर सेकेण्ड बटालियन ग्वालियर के पुलिस बैण्ड द्वारा मनोहारी प्रस्तुति दी जायेगी। सायं 7 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड पर म्यूजिकल योगा, मार्शल आर्ट का प्रदर्शन एवं रात्रि 8 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आर्केस्ट्रा (एक शाम शहीदों के नाम) प्रस्तुति दी जायेगी।
    
8 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे स्टेडियम से स्कूली बच्चों की खेल कूद प्रतियोगिता, सायं 4 बजे हॉकी मैच, सायं 6 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति, सायं 7 बजे नगर के गौरवशाली व्यक्तियों का सम्मान एवं पुरस्कार तथा रात्रि 8 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड पर वृदांवन के कलाकारों द्वारा भजन एवं रासलीला की प्रस्तुति दी जायेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
 20 September 2026
पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
Advt.