हर दिन 'द केरल स्टोरी' को पीछे छोड़ रही है 'फास्ट X', अब 250 करोड़ का आंकड़ा छूना हुआ मुश्किल!

Updated on 02-06-2023 09:51 PM
इस शुक्रवार, 2 जून 2023 को सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' रिलीज हो गई है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर की ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कितना तहलका मचाएगी। क्योंकि अभी तक थिएटर पर 'द केरल स्टोरी' और 'फास्ट एक्स' का ही राज चल रहा था। अब ZHZB के ओपनिंग कलेक्शन के बारे में तो कल (शनिवार) ही पता चलेगा, लेकिन इससे पहले जान लीजिए कि अदा शर्मा और 'फास्‍ट एंड फ्यूरियस' फ्रेंचाइजी की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल है।

सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी 'द केरल स्टोरी' 5 मई 2023 को रिलीज हुई थी। इसमें अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इदनानी और सोनिया बलानी ने दमदार एक्टिंग की। फिल्म का जमकर विरोध हुआ, क्योंकि इसमें दावा किया गया था कि केरल में 32 हजार लड़कियों को लव जिहाद में फंसाया गया, धर्म परिवर्तन किया गया और फिर बरगला कर आतंकवादी संगठन ISIS के हवाले कर दिया गया। खैर। विरोध होने के बावजूद इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की है। इसने अब तक कुल 230.41 करोड़ रुपये कमाए थे। 28वें दिन 1.35 करोड़ कमाकर 231.76 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है।

विन डीजल और जेसन मोमोआ की फिल्म 'फास्ट एक्स' ने भी बॉक्स ऑफिस पर 'द केरल स्टोरी' को तगड़ी टक्कर दी। इसने 14वें दिन तक 100.15 करोड़ रुपये कमाए थे। अब कहा जा रहा है कि इसने 15वें दिन 1.75 करोड़ कमाए और इसका कुल कलेक्शन 101.90 करोड़ रुपये होगा। ये मूवी 19 मई 2023 को रिलीज हुई थी।

'जरा हटके जरा बचके' के कारण होगा फेरबदल

अब 'जरा हटके जरा बचके' की भी थोड़ी बात कर लें। बताया जा रहा था कि ये मूवी ओपनिंग डे पर 8 से 9 करोड़ रुपये कमा सकती है। इसे 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है और इसका बजट 40 करोड़ रुपये है। हालांकि, फिल्म को लेकर जो खबर आ रही है, वो निराश करने वाली है। बताया जा रहा है कि एडवांस बुकिंग को ध्यान में रखते हुए ये महज 2.50 करोड़ ही कमा पाएगी। हालांकि, शनिवार और रविवार को वीकेंड होने के कारण कमाई में उछाल आने की उम्मीद है। फिल्म के ट्विटर रिव्यू की बात करें तो वहां इसे पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसकी कमाई काफी हद तक 'द केरल स्टोरी' और 'फास्ट एक्स' के कलेक्शन में हेरफेर कर सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.