रवींद्र भवन में सुरीली गजलों से गुलजार होगी शाम, शहीद भवन में नाटक मंचन

Updated on 27-05-2023 05:53 PM

भोपाल। शहर में सांस्‍कृतिक, सामाजिक, कलात्‍मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। शनिवार 27 मई को भी शहर में कई ऐसे कार्यक्रम हैं, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण - अक्षदा सोशल वेलफेयर सोसायटी एवं संकल्प पब्लिक स्कूल सहयोग से एक से 30 मई तक स्कूल परिसर में बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यहां बाल नाट्य, गायन, कथक नृत्य एवं कन्टेम्परेरी डांस की बारीकियां विशेषज्ञों के माध्यम से बताई जा रही हैं। कार्यशाला सुबह नौ से 12 बजे तक निरंतर जारी है, जिसमें पांच से 16 साल के बच्चे सहभागिता कर रहे हैं।

माह का प्रादर्श - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में माह का प्रादर्श श्रंखला के तहत 'चिकारा' का प्रदर्शन किया जा रहा है। 'चिकारा' छत्तीसगढ़ और मप्र के मंडला जिले में उपयोग किया जाना वाला स्वांत: सुखाय लोक वाद्य है। इसे लकड़ी से स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाया जाता है। आप इसका अवलोकन सुबह 11 बजे से कर सकते हैं।

नाट्य प्रशिक्षण - चिल्ड्रंस थिएटर अकादमी एवं अर्घ्य कला समिति के संयुक्त तत्वावधान में बाल प्रतिभागी एवं युवा कलाकारों को नाटक से सम्बन्धित सम्पूर्ण विधियों का प्रशिक्षण पांच जून तक प्रतिदिन दिया जा रहा है। अर्घ्य प्रेक्षागृह गांधी भवन परिसर में प्रशिक्षण शिविर चल रहा है, जिसमें बाल प्रशिक्षुओं का समय सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक तथा युवा प्रशिक्षुओं का समय शाम 5.30 बजे से रात 8:30 बजे तक रहेगा।

चित्र प्रदर्शनी - श्‍यामला हिल्‍स पर स्‍थित मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में भील चित्रकार गंगुबाई के चित्रों की प्रदर्शनी सजाई गई है। आप इसका अवलोकन दोपहर 12 बजे से कर सकते हैं।

नाटक मंचन - यंग थियेटर फाउंडेशन की ओर से शहीद भवन में पांचदिवसीय 14वां सृजन महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। समारोह में आज तीसरे दिन तानाजी के निर्देशन में नाटक 'बिन पते की चिठ्ठी' का मंचन किया जाएगा। प्रस्तुति का समय शाम सवा छह बजे से है।साहित्य चर्चा - भारत भवन में संवाद श्रंखला के तहत यशोधरा मिश्रा का रचना प्रक्रिया पर वक्तव्य और कहानी पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ लेखक गोविंद करेंगे। समय शाम सात बजे से रखा गया है।

गजल संध्या - रवींद्र भवन सभागार में 'दास्तां-ए-गजल' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'जिद', 'मणिकर्णिका' जैसी फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुकी मशहूर गजल गायिका और सिंगर प्रतिभा सिंह बघेल गजलों की प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम का आयोजन दीवान-ए खास की ओर से किया गया है। गजल संध्या शाम सात बजे शुरू होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.