दर्द में भी छड़ी के सहारे दिलीप साहब से मिलने आए थे सुनील दत्त, Saira Banu ने सुनाया दोस्‍ती और दाल का किस्‍सा

Updated on 08-08-2023 03:44 PM
सिनेमा की दुनिया के महान कलाकार दिलीप कुमार की मौत को दो साल हो गए हैं। अपने 'साहिब' के जाने के बाद जहां सायरा बानो की जिंदगी यादों के बीच गुजर रही है, वहीं इंस्‍टाग्राम पर डेब्‍यू के बाद से ही वह दिलीप कुमार से जुड़े दिलचस्‍प किस्‍से लगातार शेयर कर रही हैं। सोमवार को अपने जमाने की बेजोड़ एक्‍ट्रेस ने सुनील दत्त और दिलीप कुमार की कभी नहीं टूटने वाली दोस्‍ती को याद किया है। वो दोस्‍ती जो एक रेडियो इंटरव्‍यू के दौरान शुरू हुई थी। फिल्‍म 'मदर इंडिया' के दौरान दिलीप कुमार और सुनील दत्त ने यह इंटरव्‍यू दिया था। सायरा बताती हैं कि फिल्‍म में दिलीप साहब को नरगिस के बेटे का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उन्‍होंने इसे करने से इनकार कर दिया था। तब यह रोल बाद में सुनील दत्त को ऑफर हुई थी।
Dilip Kumar-Sunil Dutt Friendship: इंस्‍टाग्राम पर दिलीप कुमार और सुनील दत्त की एक तस्‍वीर शेयर करते हुए सायरा ने दोस्‍ती की ऐसी कहानी लिखी है, जिसे सुनकर कोई भी इमोशनल हो जाए। वह लिखती हैं, 'मुझे खुशी है कि मैं उन कहानियों और पलों को शेयर कर रही हूं, जो साहिब ने उन लोगों के साथ साझा किए, जिन्‍हें वो दोस्‍त कहते थे। साहिब को हम एक बेहद प्यारे और ऐसे इंसान के रूप में जानते हैं, जो सबकी देखभाल करते थे। लेकिन केवल कुछ ही लोग यह जानते थे कि वह एक बहुत अच्छे दोस्त भी थे...उनमें से एक सुनील दत्त भी थे।'

आधी रात को भी मदद के लिए तैयार रहते थे दिलीप कुमार और सुनील दत्त

Saira Banu आगे लिखती हैं, 'दिलीप साहब और दत्त साहब न सिर्फ पड़ोसी थे, बल्कि सबसे प्यारे दोस्त भी थे। वे दोनों मिसाल थे, जिन्होंने खुद को न सिर्फ अपनी लग्‍जरी लाइफ से दूर रखा, बल्‍क‍ि हमेशा फिल्‍म बिरादरी की मदद के लिए आगे आए। फिर चाहे वह इंडस्‍ट्री का कोई मामला हो या किसी तरह का संकट। जब कोई बड़ी परेशानी और दर्द में होता था तो दिलीप साहब और दत्त साहब एकसाथ आधी रात को भी मदद करते थे और समाधान खोजने में लग जाते थे। चाहे सुबह के 3 बजे हों या 4, चाहे दिल्ली आना-जाना हो या मुंबई में दंगों के पीड़ितों की मदद करना।'

खुशी के हर मौके पर दाल लेकर आते थे सुनील दत्त

सायरा बताती हैं कि खुशी और जश्‍न के मौके पर सुनील जी हमेशा दिलीप साहब के घर उनकी पसंदीदा दाल लेकर आते थे। यह उनके हर भोजन के लिए खास था और यह सब देखना एक सुखद अनुभव था।

एक्‍सीडेंट के बाद छड़ी के सहारे दिलीप साहब से मिलने आए थे सुनील दत्त

एक्‍ट्रेस ने आगे लिखा है, 'एक बार महाराष्ट्र के शिरपुर में एक समारोह के बाद, दत्त साहब वापस लौटते समय एक दुर्भाग्यपूर्ण हवाई दुर्घटना का शिकार हो गए। वह इससे बच गए, लेकिन ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हुए। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी उनकी चोट कम नहीं हुई थी। लेकिन वह अपने दोस्त दिलीप साहब को ईद की मुबारकबाद देने के लिए छड़ी के सहारे घर तक आए। यह दत्त साहब की महानता और भाईचारा था।'

दिलीप कुमार के हर फैसले में साथ रहते थे दत्त साहब

एक्‍ट्रेस ने दोनों की दोस्‍ती का एक और किस्‍सा शेयर करते हुए आगे लिखा है, 'जब दिलीप साहब को एक अवॉर्ड लेने के लिए विदेश यात्रा की जरूरत पड़ी, तो दत्त साहब पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने उनका साथ दिया और उन्हें यह अवॉर्ड लेने के लिए प्रेरित किया।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.