आप भले ही खरीद रहे हों महंगी सब्जियां, मगर थोक में भाव आ गया जमीन पर, किसानों पर आफत

Updated on 13-05-2023 07:43 PM
नई दिल्ली: आप अभी भी हरी सब्जी (Green Vegetables) महंगी खरीद रहे होंगे। लेकिन थोक मंडी (Mandi) में इसके भाव इतने घट गए हैं कि किसानों की लागत भी नहीं निकल पा रही है। दरअसल, हरी सब्जियों की इतनी पैदावार हो गई है कि किसानों को सही दाम नहीं मिल पा रहे हैं। नतीजतन, सड़कों पर सब्जियां फेकने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। शिमला मिर्च के गिरते दाम ने 20 साल का रेकार्ड तोड़ा है तो प्याज ने 4 साल का रेकॉर्ड तोड़ दिया है। आजादपुर मंडी में सब्जियों का ढेर लग चुका है। व्यापारियों का कहना है कि सप्लाई के मुताबिक डिमांड न होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।


मंदी का दर्द झेल रहे हैं


वेजिटेबल ट्रेडर्स असोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अनिल मल्होत्रा ने बताया कि आजादपुर मंडी में हरी सब्जियां मंदी का दर्द झेल रही हैं। हरियाणा और पंजाब से आ रही शिमला मिर्च थोक में 3 से 4 रुपये की दर से बिक रही हैं। किसानों को उनकी लागत तक नहीं मिल पा रही है। पिछले साल मई में शिमला मिर्च 15 से 16 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही थी।

प्याज भी हो गया है सस्ता


आजादपुर मंडी में बढ़िया प्याज का थोक दाम 8 से 10 रुपये प्रति किलो चल रहा है। ओनियन ट्रेडर्स असोसिएशन के प्रधान श्रीकांत मिश्रा ने बताया कि इन दिनों प्याज की डिमांड घटी है। जबकि मौसम के गर्म होने के चलते अब प्याज में सड़न शुरू हो चुकी है। मंडी में नासिक, मध्य प्रदेश और राजस्थान से प्याज आ रही है। इसकी रोजाना 40 से 100 ट्रक आ रहे हैं। उनका कहना है कि प्याज की पैदावार ज्यादा होने के चलते इसका भाव गिर रहा है।

गोभी के दाम हाई


किसान अनिल चौहान ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश के चलते गोभी की फसल खराब हो गई है। इसके चलते गोभी के भाव तेज हो गए हैं। स्थिति यह है कि गोभी 30 से 40 रुपये प्रति किलो थोक की दर पर बिक रहा है। साथ ही सप्लाई भी घट गई है। पहले 40 से 50 गाड़ियां आती थीं। लेकिन शुक्रवार को महज तीन गाड़ियां ही आई हैं।

लागत निकालना मुश्किल

किसान अनिल का कहना है कि इन दिनों किसानों के लिए फसल का लागत निकालना मुश्किल हो गया है। अभी घीया थोक में तीन से चार रुपये किलो बिक रहे हैं। इसी तरह सीताफल का भी थोक भाव तीन से चार रुपये किलो ही है। तोरी का दाम 10 से 12 रुपये किलो मिल रहा है जबकि भिंडी 15 से 20 रुपये किलो बिक रही है। अचानक दाम इतना घट जाने से किसानों का पड़ता नहीं पड़ रहा है

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.