जीत के बाद भी अफगानिस्तान के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, हांगकांग तो मुंह दिखाने लायक नहीं बचा

Updated on 10-09-2025 05:34 PM
नई दिल्ली: एशिया कप के पहले मैच में अफगानिस्तान की टक्कर हांगकांग से हुई। मैच के शुरुआत में हांगकांग के गेंदबाजों ने अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को परेशान किया। लेकिन जैसे जैसे मैच आगे बढ़ा अफगानिस्तान की टीम हावी होती चली गई। हांगकांग की टीम में अनुभव की साफ कमी नजर आ रही थी और वो प्रेशर भी नहीं झेल पाए। 188 रन बनाने के बाद अफगानिस्तान ने हांगकांग को सिर्फ 94 रनों पर रोक दिया और 94 रनों से मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

अफगानिस्तान और हांगकांग ने 8 कैच छोड़े

अफगानिस्तान और हांगकांग के मुकाबल में कैच छोड़ने की होड़ लगी थी। हांगकांग की फील्डर ने 5 कैच गिराए। उनकी खराब फील्डिंग की वजह से ही अफगानिस्तान 188 रनों तक पहुंच पाई। सलामी बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल को तीन जीवनदान मिले। पहले ओवर से ही उनका कैच छूटने का सिलसिला शुरू हो गया। अंत में अटल ने 72 रनों की पारी खेली और नाबाद पवेलियन लौटे। उमरजई को भी हांगकांग ने जीवनदान दिया।हांगकांग की टीम भी सिर्फ 94 रन बना सकी। हालांकि इस दौरे उनके बल्लेबाजों को तीन जीवनदान मिले। अगर अफगानिस्तान की टीम यह गलती नहीं करती तो हांगकांग पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाती। 120 गेंद खेलने के बाद टीम के बल्लेबाज 2 चौके और तीन ही छक्के मार पाए।

सबसे ज्यादा कैच छूटने का रिकॉर्ड

पुरुष टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2020 से यह सिर्फ तीसरा ही मौका है जब एक मैच में 8 कैच छूटे हैं। 2024 में ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच हुए मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 8 कैच गिराए थे। इस साल वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच किंग्सटन में टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया था। उस मुकाबले में भी दोनों टीमों ने मिलकर 8 कैच गिराए थे। अब एशिया कप में भी ऐसा हो गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.