35 साल बाद भी फैंस के लिए श्रीराम ही हैं अरुण गोविल, एयरपोर्ट पर महिला ने किया दंडवत प्रणाम

Updated on 01-10-2022 05:51 PM

रामानंद सागर की रामायण में भगवान श्रीराम का रोल प्ले करने वाले एक्टर अरुण गोविल (Arun Govil) आज भी उनके चाहने वालों की नजर में श्रीराम ही हैं। अरुण गोविल हाल ही में शांभाजी नगर की रामलीला में विशेष अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। अरुण गोविल जैसे ही एयरपोर्ट (Airport) से बाहर निकले तो उनके चाहने वालों ने उनका भव्य स्वागत किया। अरुण गोविल के फैंस आज भी उनमें श्रीराम (Shri Ram) की छवि देखते हैं।

अरुण गोविल के पैरों में छुके प्रशंसक
इसका प्रत्यक्ष उदाहरण तब मिला जब एयरपोर्ट के बाहर उनका इंतजार कर रहे उनके प्रशंसकों ने पैर छूकर अरुण गोविल का अभिवादन किया। अरुण गोविल (Arun Govil) के स्वागत में एक महिला भगवा रंग की साड़ी पहनकर आई थीं और वह साथ में भगवा रंग का गमछा भी लाई थीं जिसे अरुण ने वापस उन्हें ही पहला दिया।

फैंस ने किया अरुण गोविल का स्वागत
IAS सुमिता मिश्रा ने अरुण गोविल का ये वीडियो शेयर किया है जिसमें खुद ही अपना ट्रैवलर बैग लेकर आ रहे अरुण गोविल का उनके फैंस स्वागत कर रहे हैं। सुमिता ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'आपकी छवि क्या है औरों के हृदय में उससे ही आपकी महानता है।'

35 साल बाद भी श्रीराम हैं अरुण गोविल
IAS सुमिता ने अपने ट्वीट में लिखा, 'रामायण टीवी धारावाहिक को 35 वर्ष हो गए पर राम का चरित्र निभाने वाले अरुण गोविल आज भी सबके लिए प्रभु श्रीराम ही हैं। भावुक कर देने वाला क्षण।' इस वीडियो को अरुण गोविल ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से रीट्वीट किया है। वीडियो में महिला को अरुण गोविल से मिलकर भावुक होते देखा जा सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.