ग्रीन जैसे 4 भी 1 आंद्रे रसल नहीं बना पाएंगे... KKR पर फूटा भारतीय दिग्गज का गुस्सा, हेड कोच पर साधा निशाना

Updated on 18-11-2025 02:22 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने अपने रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी है। कोलकाता नाइटराइडरर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के पास 16 दिसंबर को होने वाले ऑक्शन के लिए सबसे बड़ा पर्स होने वाला है। केकेआर के पास 63.4 करोड़ रुपये के साथ सबसे बड़ा पर्स है। हालांकि, कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपने स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसल को रिलीज कर दिया। रसल को उन्होंने 12 करोड़ में पिछले साल रिटेन किया था।

उनको रिलीज कर अब आगमी ऑक्शन में केकेआर ऑलराउंडर के रूप में बड़ी बोली ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन पर लगा सकती है। हालांकि, भारत के दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद कैफ को कोलकाता की यह चाल अच्छी नहीं लगी। कैफ का मानना है कि केकेआर ने रसल को रिलीज करके गलती की है।

मोहम्मद कैफ ने अपने बयान में क्या कहा?

मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'रसल को रिलीज़ करना सही नहीं है। आपने उन्हें 12 करोड़ रुपये में खरीदा था और उनके जैसे खिलाड़ी के लिए यह कोई बड़ी रकम नहीं है। वह पीढ़ी में एक बार आने वाले खिलाड़ी हैं। हां, वह फॉर्म में नहीं थे। लेकिन बाद में उन्होंने रन भी बनाए। जैसे-जैसे कोच बदलते हैं, वे कुछ बदलाव भी लाते हैं। मुझे लगता है कि यह एक बड़ा फैसला था।उन्होंने आगे कहा, 'आप कह सकते हैं कि वह अपने चरम पर नहीं थे, लेकिन मुझे लगता है कि यह एक ऐसा प्रारूप है, खासकर आईपीएल में जहां अनुभवी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करते हैं और इसके कई उदाहरण हैं। मुझे लगता है कि उनकी रिलीज़ का सीधा जवाब अभिषेक नायर हैं। वह अब अपनी टीम बनाना चाहते हैं। लेकिन यह एक आश्चर्यजनक फैसला था।' बता दें कि आईपएल 2026 से पहले अभिषेक नायर को केकेआर ने अपने नए हेड कोच के रूप में नियुक्त किया है।

ग्रीन जैसे 4 खिलाड़ी भी उसे कवर नहीं कर पाएंगे...

मोहम्मद कैफ ने आगे कहा, 'जो क्वालिटी और पावर रसल के पास है, ग्रीन जैसे 4 खिलाड़ी भी उसे कवर नहीं कर पाएंगे। जिस तरह वह खेलते हैं, वह अपनी इच्छानुसार 100 मीटर का छक्के लगा सकते हैं और उसने कई बार ऐसे हालातों में मैच जिताए हैं जब मैच लगभग हाथ से निकल गया था। इसी काबिलियत की वजह से उसे यह सम्मान मिला है। सातवें नंबर पर उसके जैसे बहुत कम खिलाड़ी हैं। अगर आप ग्रीन को सातवें नंबर पर खिलाएं तो वह रसल के आधे रन भी नहीं बना पाएगा - वह ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करता है। मुझे लगता है कि उन्हें रसल को वापस खरीद लेना चाहिए।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.