दूसरी बार मां बनीं एवलिन शर्मा, बेटे की पहली तस्वीर के साथ रिवील किया प्यारा नाम

Updated on 06-07-2023 08:22 PM
रणबीर कपूर स्टारर 'ये जवानी है दीवानी' में नजर आईं एक्ट्रेस एवलिन शर्मा दूसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। एवलिन शर्मा ने 6 जुलाई को सोशल मीडिया पर बेटे के साथ तस्वीर शेयर की, और उसका नाम भी बताया। एवलिन शर्मा एक प्यारी सी बेटी की भी मां हैं, जिसे उन्होंने 2021 में जन्म दिया था। बेटी का नाम एवलिन ने एवा रखा था।

Evelyn Sharma ने 15 मई 2021 में तुषान भिंडी से एक निजी समारोह में शादी की थी। उसी साल नवंबर में एक्ट्रेस ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था। अब एवलिन शर्मा एक नन्हे राजकुमार की मां बनी हैं, और वह बेहद खुश हैं। एवलिन शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे की तस्वीर शेयर की, जिसमें उसका चेहरा छुपा हुआ है, और वह सो रहा है।

बेटे को सीने से चिपकाए एवलिन शर्मा ने दी बड़ी स्माइल

तस्वीर में एवलिन ने बेटे को सीने से चिपकाया हुआ है, और वह सेल्फी लेते हुए स्माइल कर रही हैं। तस्वीर के साथ एवलिन शर्मा ने गुड न्यूज देते हुए प्यारा सा पोस्ट भी लिखा है। एवलिन ने लिखा है, 'कभी नहीं सोचा था कि जन्म देने के बाद इतना अच्छा महसूस होगा। मैं इतनी खुश हूं कि छत पर खड़े होकर गा सकती हूं। हमारे बेबी बॉय आर्डन को हैलो कहिए।'

एवलिन शर्मा ने जनवरी में अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी

एवलिन शर्मा ने 17 जनवरी 2023 में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। तब उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। वहीं 19 नवंबर 2021 में उन्होंने पहले बच्चे के जन्म की गुड न्यूज फैन्स के साथ शेयर की थी। तब उन्होंने बेटी की बेहद प्यारी तस्वीर फैन्स के साथ शेयर की थी। तस्वीर के साथ एवलिन ने यह भी बताया था कि उन्होंने बेटी का नाम एवा रानिया भिंडी रखा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.