प्रदेश में 21 नवंबर से तापमान में गिरावट का अनुमान

Updated on 15-11-2022 05:00 PM
नवंबर का आधा महीना बीत चुका है, लेकिन ज्यादा ठंड का प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा है, हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में उतार चढाव का दौर जारी है। मौसम में उतार-चढ़ाव की यह स्थिति नवंबर के अंत तक बनी रहेगी।इसके बाद 18 नवंबर से तापमान में कुछ गिरावट तो होगी, लेकिन बहुत ज्यादा ठंड नहीं रहेगी, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के जाते ही पारा गिरेगा और ठंड में इजाफा होना शुरू हो जाएगा।21 नवंबर से एक बार फिर तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग (MP Weather update) के अनुसार, रविवार को सीजन में पहली बार पचमढ़ी में रात का पारा 7.4 डिग्री सेल्सियस तक आ गया।वर्तमान में MP मौसम काे प्रभावित करने वाली काेई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है, लेकिन एक्टिव नए पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार व मंगलवार को दिखेगा और तापमान में वृद्धि होगी।इसका असर ग्वालियर चंबल संभाग पर 14 व 15 नवंबर को दिखेगा और दो दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। 17 नवंबर के बाद ही इंदौर में कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिलेगा।हिमालय में हुई बर्फबारी के कारण उत्तरी हवा आ रही है, जिसके कारण 17 के बाद प्रदेशभर में ठंड का असर दिखाई देगा।

मौसम विभाग (MP Weather Today) के अनुसार, पिछले 24 घंटाें के दौरान मध्य प्रदेश के सभी संभागाें के जिलाें का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा।  आज सोमवार से रात का तापमान 2 डिग्री तक बढ़ सकता है। फिर 18 नवंबर से तापमान में कुछ गिरावट तो होगी, लेकिन बहुत ज्यादा ठंड नहीं रहेगी। मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति नवंबर के अंत तक बनी रहेगी।अगले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जिसके असर से मध्य प्रदेश में नवंबर के तीसरे हफ्ते से तापमान गिर सकता है।21 के बाद प्रदेश के कई जिलों में तेज ठंड का असर देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज 14 नवंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर ग्वालियर चंबल संभाग पर 15 नवंबर को दिखेगा और दो दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। इस पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद फिर से मौसम में बदलाव शुरू हो जाएंगे।राजस्थान सहित उत्तर भारत का मौसम प्रभावित होगा। दो दिनों तक बादल छा सकते हैं। अभी हवाओं का उत्तरी पूर्वी रुख होने के कारण अगले दो दिन इंदौर में तापमान सामान्य रहेगा। अभी पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान पर बना हुआ है, जो 19 नवंबर तक यह उत्तर भारत में सक्रिय होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.