भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म 6 पर लगेगा एस्केलेटर:सप्ताह भर में होगा शुरू, 20 हजार से अधिक रेल यात्रियों को होगी सुविधा

Updated on 18-03-2024 12:04 PM

भोपाल स्टेशन पर इन दिनों प्लेटफॉर्म 6 एस्केलेटर की सुविधा रेलवे जल्द ही शुरू करेगा। इससे बुजुर्ग यात्रियों को राहत मिलेगी। स्टेशन के प्लेटफॉर्म 6 पर पहली बार एस्केलेटर की सुविधा रेलवे शुरू करने जा रहा है, इससे पहले तक यह सुविधा प्लेटफॉर्म 1 की तरफ से चालू है, बता दें कि इसके साथ भोपाल स्टेशन पर अब तीन एस्केलेटर हो जाएंगे। इसके अलावा करीब तीन लिफ्ट भी भोपाल स्टेशन पर यात्रियों के लिए मौजूद हैं।

बताया जा रहा है कि कंपनी द्वारा ऐस्केलेटर का काम पूरा कर लिया गया है, अब सिर्फ उसके आसपास की फ्लोरिंग का काम बचा है। इसको कंपलीट करते ही करीब एक सप्ताह में रेलवे इस सुविधा को शुरू कर देगा। बता दें कि रेलवे करीब डेढ़ महीने से इसे इन्स्टॉल करने का काम कर रहा है।

20 हजार से अधिक यात्रियों को सुविधा
प्लेटफॉर्म 6 की तरफ से आने जाने वाले यात्रियों की बात की जाए तो करीब 20 हजार से अधिक यात्री इस तरफ से आते जाते हैं, इसमें करीब 8 हजार से अधिक यात्री वृद्ध होते हैं, इसके अलावा स्टेशन के ओवर ऑल फुटफॉल की बात की जाए तो भोपाल स्टेशन पर रोजाना करीब 40 हजार से अधिक यात्री आते हैं। वहीं यहां रोजाना करीब 250 से अधिक ट्रेने अप डाउन में गुजरती हैं। स्टेशन के अधिकारियों की मानें तो यह सुविधा जल्द ही यात्रियों के लिए शुरू की जाएगी।

हाल ही में शुरू हुई इंट्रीग्रेटेड पार्किंग सुविधा
इससे पहले हाल ही में रानी कमलापति स्टेशन की तर्ज पर भोपाल स्टेशन पर भी इंट्रीग्रेटेड पार्किंग सुविधा रेलवे ने यात्रियों और उनके परिजनों के लिए शुरू की गई है। इसमें यात्रियों को दस मिनट की ड्रॉप एंड गो सुविधा भी दी गई है । बता दें कि प्लेटफॉर्म नंबर 6 की तरफ शुरु हुई इस सुविधा में यात्रियों को वक्फ पार्किंग की दाहिनी तरफ से एंट्री करनी है और बायीं तरफ से यात्री आपने वाहन को बाहर लेकर आएंगे।

एक नजर

  • भोपाल स्टेशन पर रोजाना 40 हजार से अधिक यात्री एवं उनके परिजन आते - जाते हैं।
  • यहां से रोजाना 230 से अधिक ट्रेने हॉल्ट लेकर गुजरती हैं।
  • स्टेशन पर कुल 6 प्लेटफॉर्म हैं।
  • इसके साथ स्टेशन पर हो जाएंगे कुल 3 एस्केलेटर।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.