आपकी गाढ़ी कमाई को रिस्की एसेट्स में लगा रहा है EPFO! जानिए क्या है प्लान

Updated on 06-06-2023 09:01 PM
नई दिल्ली: एम्प्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) इक्विटी में अपना निवेश बढ़ाने पर विचार कर रहा है। उसकी एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETFs) में इनवेस्टमेंट से मिले रिटर्न को फिर से इक्विटी या रिलेटेड इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करने की योजना है। सूत्रों ने ईटी को यह जानकारी दी। उनके मुताबिक ईपीएफओ जल्दी ही इस बारे में फाइनेंस मिनिस्ट्री से क्लीयरेंस लेने के लिए संपर्क करेगा। मार्च के अंतिम हफ्ते में हुई ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक में इससे जुड़े एक प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके मुताबिक ईटीएफ इन्वेस्टमेंट से होने वाली कमाई को फिर से इक्विटी या उससे जुड़े इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश किया जा सकता है। इससे ईपीएफओ के पोर्टफोलियो में इक्विटी कंपोनेंट की हिस्सेदारी परिमिसिबल लिमिट बढ़ जाएगी।

ईपीएफओ फाइनेंस मिनिस्ट्री द्वारा नोटिफाई किए गए इन्वेस्टमेंट पैटर्न के मुताबिक अपने फंड का निवेश करता है। मौजूदा गाइडलाइन के मुताबिक ईपीएफओ अपने सालाना इंक्रिमेंटल डिपॉजिट का पांच से 15 फीसदी हिस्सा ईटीएफ के जरिए इक्विटी में निवेश कर सकता है जबकि बाकी राशि डेट सिक्योरिटीज में निवेश किया जाता है। ईटीएफ रिडेंप्शन प्रॉसीड को निवेश करने के बारे में कोई गाइडलाइन नहीं है। ईपीएफओ के मुताबिक जनवरी, 2023 तक उसके कुल कॉर्पस में इक्विटी इन्वेस्टमेंट की हिस्सेदारी केवल 10 फीसदी थी जबकि परमिसिबल लिमिट 15 फीसदी है।

कितनी है लिमिट

ईपीएफओ ने 2015-16 में ईटीएफ के जरिए इक्विटीज में निवेश करना शुरू किया था। तब इसकी लिमिट पांच फीसदी थी। 2016-17 में इसे बढ़ाकर 10 फीसदी और फिर 2017-18 में 15 फीसदी कर दिया गया। 31 मार्च, 2022 तक ईपीएफओ का ईटीएफ में कुल निवेश 1,01,712.44 करोड़ रुपये था। यह उसके कुल निवेश 11,00,953.66 करोड़ रुपये का 9.24 फीसदी है। ईपीएफओ समय-समय पर ईटीएफ में अपने निवेश को भुनाता रहता है। इस अमाउंट को इनकम माना जाता है और अब तक केवल इसका 15 फीसदी ही ईटीएफ में निवेश किया जाता है जबकि बाकी अमाउंट डेट इंस्ट्रूमेंट्स में डाली जाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.