जीआरएमसी नर्सिंग भर्ती घाेटाले में जांच आगे नहीं बढ़ा पा रही ईओडब्ल्यू

Updated on 08-05-2023 06:13 PM

ग्वालियर। गजराराजा मेडिकल कालेज में नर्सिंग भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण इकाई (ईओडब्ल्यू) जांच आगे नहीं बढ़ा पा रही है। इस मामले में संभागायुक्त की नई जांच रिपोर्ट को लिए जाने का दावा किया गया था। लगभग एक साल से ईओडब्ल्यू इस मामले में जांच कर रही है और तत्कालीन डीन सहित स्क्रूटनिंग कमेटी और चयन समिति के अधिकतर लोगों के बयान हो चुके हैं। दस्तावेज भी जुटाए गए, लेकिन मामला हाईप्रोफाइल होने से जांच सुस्त पड़ी हुई है। इस पूरे मामले में तत्कालीन डीन डा़ समीर गुप्ता सहित चयन और स्क्रूटनिंग कमेटी के सदस्यों को आरोप पत्र जारी कर शासन को भेजे गए हैं, जहां से कार्रवाई का इंतजार है। यहां बता दें, नईदुनिया ने जीआरएमसी नर्सिंग भर्ती घोटाले में नई जांच और उसकी रिपोर्ट को प्रकाशित किया था। इसमें बताया कि संभागायुक्त दीपक सिंह ने इस मामले की जांच संयुक्त आयुक्त से कराई और पूरी भर्ती ही गड़बड़ निकली। इस मामले में पहले तत्कालीन संभागायुक्त आशीष सक्सेना ने जांच कराई थी और शासन को रिपोर्ट भेजी थी। इस बार भेजी गई जांच रिपोर्ट में भर्ती प्रक्रिया में घोटाला बताते हुए तत्कालीन डीन डा़ समीर गुप्ता सहित दोनों कमेटियों के सदस्यों को आरोप पत्र जारी कर एसीएस को भेज दिए गए हैं।

क्या है जीआरएमसी नर्सिंग भर्ती घोटाला

वर्ष 2021 में गजराराजा मेडिकल कालेज में 204 नर्सिंग भर्ती के लिए आठ मार्च 2021 को पहला नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसमें 93 पद एसटी, सात पद एससी, 88 पद ओबीसी, 16 पद आर्थिक रूप से कमजोर और तीन पद अनारक्षित कैटेगरी में जगह निकाली गई। एमपी आनलाइन की परीक्षा के बाद मैरिट लिस्ट बनी। अनारक्षित का कट आफ 57, ओबीसी का 61, एसटी का 59, एससी का 50 गया। कट आफ के आधार पर अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, एससी-एसटी के उम्मीदवारों की स्क्रूटनी और दस्तावेज परीक्षण की तारीख जारी की गई। ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदारों की बिना स्क्रूटनी के मैरिट लिस्ट जारी कर दी। ओबीसी वर्ग के 20 और अन्य को कामन मेरिट लिस्ट के आधार पर ओबीसी वर्ग में ही भर्ती किया गया, जबकि इनकी भर्ती अनारक्षित श्रेणी में होना थी। इससे भोपाल में शिकायत की गई। इसमें ईओडब्ल्यू केस दर्ज कर जांच कर रही है। यह नई जांच जेयू के पूर्व ईसी मेंबर केपी सिंह की शिकायत पर हुई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.