MP में अब कोहरे की एंट्री:ग्वालियर, चंबल और बुंदेलखंड में दिन में भी कोहरा; बारिश की संभावना कम

Updated on 07-12-2022 04:58 PM

वातावरण में नमी के कारण मध्यप्रदेश में अब कोहरे की एंट्री होने जा रही है। अगले 48 घंटे में मौसम बदल सकता है। सबसे पहले ग्वालियर, चंबल और बुंदेलखंड के इलाकों में कोहरे की चादर छाने छाने लगेगी। इससे दिन में सूरज की रोशनी कम होने से कहीं-कहीं दिन में भी शाम जैसा होने लगेगा।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि अगले एक-दो दिन में प्रदेश के कई इलाकों में कोहरा छाने लगेगा। अभी दिन-रात के तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहा है। 15 दिसंबर तक ज्यादा ठंड के आसार नहीं हैं। इस बार दिसंबर में बारिश की भी ज्यादा संभावना नहीं है।

बंगाल की खाड़ी से नमी आने से बादल छाए
बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया एक्टिव है। इससे मध्यप्रदेश में नमी आ रही है। इसी कारण ऊंचाई पर बादल बन रहे हैं। दिन में गर्मी तो ज्यादा नहीं बढ़ रही, लेकिन रात के तापमान काफी चढ़ा हुआ है। अगले एक सप्ताह तक इसका असर मध्यप्रदेश पर रहेगा। इससे बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की फिलहाल संभावना नहीं है। 15 दिसंबर से ठंड का जोर शुरू हो सकता है।

हवाओं का रुख बदलने से गर्मी बढ़ी
अभी रात का हवाएं उत्तर पूर्वी रहती हैं, जबकि दिन में यह दक्षिण पूर्वी हो जाती हैं। इससे उत्तर से आने वाली हवाएं ज्यादा स्ट्रांग नहीं हो पा रही हैं। इधर, बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के कारण बादल आने से हवाओं का रुख बदल रहा है। बादल छाने से दिन में सूरज की तपिश नहीं हो पा रही। इस कारण रात के तापमान बढ़ना लगा है।

कब होता है कोहरा
हवा के तापमान और ओस की बूंदों के बीच का अंतर 2.5 डिग्री सेल्सियस से कम होने पर कोहरा बनता है। जब हवा में निलंबित किए गए छोटे तरल पानी की बूंदों में जलवाष्प संघनित होता है, तो कोहरा बनना शुरू हो जाता है। सर्दियों में पृथ्वी की सतह के पास की गर्म हवा में मौजूद जलवाष्प ऊपर मौजूद ठंडी हवा की परतों से मिल कर जम जाती है। इसमें दृश्यता 1 किलोमीटर से कम हो जाती है। यह ज्यादा समय तक रहता है।

धुंध में दृश्यता का अंतर होता है
धुंध भी कोहरे का एक रूप होता है, लेकिन इसमें दृश्यता करीब डेढ़ किलोमीटर से ज्यादा रहती है। इसमें मुख्य रूप से धूल और धुएं के कण रहते हैं। यह ज्यादा समय के लिए नहीं रहता है।

नर्मदापुरम, इंदौर और भोपाल की रातें सबसे गर्म
मध्यप्रदेश में इस समय नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन और भोपाल में रात का तापमान सबसे ज्यादा गर्म हैं। यहां रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। यहां न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच है। रात का पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा चल रहा है।

दिन में पारा मामूली लुढ़का
मध्यप्रदेश में मंगलवार को दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। हालांकि अब भी यह सामान्य से 2 से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा चल रहा है। दिन भर बादल छाने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इंदौर में दिन का तापमान भी चार महानगरों में सबसे ज्यादा चल रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.