अडानी ग्रुप में एक और विदेशी कंपनी की एंट्री, 3727 करोड़ रुपये करेगी निवेश, जानें किसके लिए हुआ सौदा

Updated on 03-09-2024 10:35 AM
नई दिल्ली: देश के बड़े बिजनेसमैन और दूसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी की एक कंपनी में एक और विदेश कंपनी की एंट्री हो गई है। यह कंपनी फ्रांस की है। इसका नाम टोटलएनर्जीज (TotalEnergies) है। यह कंपनी अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी में 444 मिलियन डॉलर (करीब 3727 करोड़ रुपये) निवेश करेगी। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब कोई विदेशी कंपनी किसी भारतीय कंपनी में निवेश करेगी। पहले भी कई विदेशी कंपनियां अडानी ग्रुप समेत कई कंपनियों में निवेश कर चुकी हैं।

एक बयान में अडानी ग्रीन एनर्जी ने कहा कि उसके बोर्ड ने कंपनी के साथ संयुक्त उद्यम बनाने के लिए टोटलएनर्जीज से 444 मिलियन डॉलर के अतिरिक्त निवेश के लिए समझौतों को मंजूरी दी है। बयान में कहा गया है कि संयुक्त उद्यम कंपनी में 1150 मेगावॉट का पोर्टफोलियो होगा। इसमें ऑपरेशनल और निर्माणाधीन सौर परिसंपत्तियां शामिल होंगी। इनके अलावा मर्चेंट-आधारित और बिजली खरीद समझौते-आधारित प्रोजेक्ट भी शामिल होंगे।

इतनी होगी कंपनी की हिस्सेदारी

अपनी सहयोगी संस्थाओं के माध्यम से टोटलएनर्जीज के पास अडानी ग्रीन में करीब 19.75% हिस्सेदारी हो गई है। बता दें कि पिछले साल सितंबर में अडानी ग्रीन और टोटलएनर्जीज ने 1050 मेगावॉट के ग्रीन पोर्टफोलियो के लिए एक संयुक्त उद्यम बनाने पर सहमति व्यक्त की। इस सौदे में टोटलएनर्जीज को 300 मिलियन डॉलर का निवेश करना था। नए सौदे के तहत अडानी ग्रीन एनर्जी और टोटलएनर्जीज नई संयुक्त उद्यम कंपनी में से प्रत्येक का 50 फीसदी हिस्सा होगा।

तीन कंपनियों को खरीदने की तैयारी में अडानी

अडानी इस समय तीन नई कंपनियों को भी खरीदने की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अडानी ग्रुप ने अपने फूड और एमएमसीजी बिजनस को बढ़ाने के लिए एक अरब डॉलर यानी करीब 8,388 करोड़ रुपये का वॉर चेस्ट बनाया है। ग्रुप की एफएमसीजी कंपनी अडानी विल्मर देश के दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्र में कम से कम तीन कंपनियों को खरीदने की तैयारी में है। इनमें रेडी-टु-कुक फूड्स और पैकेज्ड एडिबल ब्रांड्स शामिल हैं।

शेयरों में आई गिरावट

कंपनी के इस फैसले के बाद अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में मंगलवार को गिरावट देखी गई। सोमवार को अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर 1935 रुपये पर बंद हुए थे। मंगलवार को ये बढ़त के साथ 1947 रुपये पर खुले। लेकिन इसके बाद इसमें गिरावट आ गई। बाजार खुलने के करीब आधा घंटे में इसमें करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट आई और यह करीब 1917 रुपये पर पहुंच गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.