ठंड की चपेट में दिल्ली-NCR समेत पूरा उत्तर-भारत, जानिए कितने दिन रहेगा शीतलहर का सितम

Updated on 12-01-2023 05:13 PM
राजधानी दिल्ली में बीते एक दो दिन से तेज हवाओं की रफ्तार के चलते घने कोहरे से राहत मिली तो देर रात हुई बारिश ने मौसम को और ठंडा कर दिया। बुधवार रात दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक ठंड और घने कोहरे का कहर दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर-भारत में देखने को मिलेगा।

​पश्चिमी यूपी में बारिश, जानें नोएडा से लखनऊ तक का तापमान

उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव होता दिख रहा है। बुधवार को दिन में धूप निकालने और शाम को हवाओं का प्रभाव कम होने के बाद कोहरा घटता दिख रहा था। लेकिन, गुरुवार की सुबह मौसम में अचानक बदलाव हुआ। दिन बढ़ने के साथ-साथ कोहरे के असर में भी वृद्धि देखी गई। सुबह 6.30 बजे तक राजधानी लखनऊ में विजिबिलिटी 500 मीटर थी, जो सुबह 8 बजे 100 मीटर से भी कम रह गई। उधर गाजियाबाद और नोएडा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से गुरुवार को बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्की बरिश हुई है।

​बिहार में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का सितम

बिहार में इस साल ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बुधवार को मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक राजधानी पटना में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। उसके अलावा छपरा में भी विभाग ने कोल्ड डे की चेतावनी जारी की। साथ ही 7 अन्य जिलों में सीवियर कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई। जिसमें भागलपुर, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, सुपौल, अररिया, सबौर के साथ पूर्वी चंपारण का मोतिहारी शामिल रहा। मौसम विभाग के मुताबिक ठंड बढ़ने का कारण बर्फीली हवाएं हैं। राजस्थान और उत्तराखंड से आ रही बर्फीली हवाओं का असर बिहार पर सीधा पड़ रहा है। उत्तराखंड में जो बर्फबारी हो रही है। उसका असर भी तापमान पर देखा जा रहा है। उत्तराखंड से सर्द और शुष्क हवा का आगमन बना हुआ है। फिलहाल, वातावरण में घना कोहरा बना रहेगा क्योंकि अधिकांश स्थानों पर आद्रता 90 प्रतिशत रह रही है।

​हरियाणा में शीतलहर चलने की संभावनाएं

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 13 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील और बीच-बीच में आंशिक बदलाव रहने की संभावना है। 12 जनवरी को कई इलाकों में बारिश की भी संभावना जताई गई है। 14 जनवरी से राज्य में मौसम खुश्क रहने और शीत हवाएं चलने की संभावना जताई है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में फिलहाल लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली हुई है पिछले सप्ताह मुंबई में ठंड ने लोगों को स्वेटर निकालने पर मजबूर कर दिया था। फिलहाल तापमान मुंबई शहर में सामान्य बना हुआ है 12 जनवरी गुरुवार को मुंबई शहर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया जबकि अधिकतम 27 डिग्री दर्ज किया गया है फिलहाल मुंबई शहर में धूप खिली हुई है।

​हिमाचल में कड़ाके की ठंड के बीच बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग ने एक बार फिर हिमाचल प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार हिमाचल प्रदेश में अगले आज भारी बर्फबारी होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश 3 जिलों में रेड अलर्ट और 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 12 जनवरी को प्रदेश में अगर भारी बर्फबारी होती है तो उसका असर तापमान पर भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में करीब 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.