एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस का IPO आज से ओपन 13 फरवरी तक कर सकेंगे अप्लाय

Updated on 09-02-2024 01:22 PM

एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए आज यानी 9 फरवरी से ओपन हो गया है। इस इश्यू के जरिए कंपनी ₹1,600 करोड़ जुटाना चाहती है। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 9 फरवरी से 13 फरवरी तक बोली लगा सकेंगे। 16 फरवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे।

मिनिमम और मैक्सिमम कितना पैसा लगा सकते हैं?
इस IPO के लिए रिटेल निवेशक को मिनिमम एक लॉट यानी 11 शेयरों के लिए अप्लाई करना होगा। कंपनी ने IPO का प्राइज बैंड ₹1,195 से ₹1,258 प्रति शेयर तय किया है। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹1,258 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं तो आपको ₹13,838 लगाने होंगे। रिटेल निवेशक अधिकतम 14 लॉट यानी 154 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं, जिसके लिए ₹1,93,732 इन्वेस्ट करने होंगे।

₹1,000 करोड़ के फ्रेश शेयर जारी करेगी कंपनी
इस इश्यू के लिए कंपनी ₹1,000 करोड़ के 79,49,125 फ्रेश शेयर जारी करेगी। जबकि, कंपनी के प्रमोटर और मौजूदा निवेश ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए ₹600 करोड़ के 47,69,475 शेयर बेचेंगे।

2018 में स्थापित हुई थी एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस
एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस की स्थापना 2018 में हुई थी। कंपनी भारत के हॉस्पिटल, फार्मेसी और क्लीनिक पर हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स के डिस्ट्रीब्यूशन का काम करती है। एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस की पहुंच देश के करीब 81,400 फार्मेसी और करीब 3,400 हॉस्पिटल तक है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.