फर्जी एयर टिकट बना कर हवाई अड्डे में घुसना पड़ा महंगा, सलाखों के पीछे पहुंचे

Updated on 27-11-2023 03:19 PM
बेंगलुरु: आईटी सिटी बेंगलुरु के एयरपोर्ट पर एक टशन का मामला सामने आया है। एक महिला अपने दोस्त को सी-ऑफ करने के हवाई अड्डे पहुंचती है। एयरपोर्ट के अंदर जा कर विदा कर सके, इसके लिए वह नकली एयर टिकट का उपयोग करती है। सी-ऑफ करने के बाद वह बहाने से बाहर निकलना चाहती है। लेकिन एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मी उसकी चालाकी भांप गए। अब वह महिला अरेस्ट हो गई है।

क्या है मामला
पुलिस के मुताबिक अरेस्ट हुई महिला का नाम हरपीत कौर सैनी है। वह अपने दोस्त आयुष शर्मा को विदा करने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंची थी। हवाई अड्डे के अंदर जा कर विदा कर सके, इसके लिए उसने सुरक्षाकर्मी को फर्जी हवाई टिकट पेश किया। करने के बाद बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रवेश करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।


कैसे पता चला फर्जीवाड़े का

नकली एयर टिकट से आप एयरपोर्ट के इंट्री गेट से प्रवेश तो कर सकते हैं। लेकिन बोर्डिंग पास लेना संभव नहीं है। हरप्रीत कौर सैनी के साथ भी यही हुआ था। उसने फर्जी टिकट और असली आईडी दिखा कर एयरपोर्ट में इंट्री कर ली। जहां सिक्योरिटी चेक की लाइन लगती है, वहां तक हरप्रीत अपने दोस्त के साथ गई। फिर वह वहां से वापस लौट गई। एयरपोर्ट से बाहर निकलने के लिए उसने बहाना बनाया कि उसका लैपटॉप बाहर ही रह गया है। इस पर सुरक्षाकर्मियों को शक हुआ और उन्होंने उसका टिकट चेक किया।

दर्ज हुआ एफआईआर


एयरपोर्ट सिक्योरिटी स्टाफ को जैसे ही पता चला कि वह महिला फेक टिकट पर एयरपोर्ट घुसी थी, वह तुरंत ही सक्रिय हो गए। उसके खिलाफ बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन पर एक एफआईआर दर्ज कराई गई। इस मामले की अब जांच चल रही है।


प्ररंभिक जांच में क्या पता चला


प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी महिला को निर्देश दिया था कि वह एयरलाइन के माध्यम से टिकट रद्द कर दे, अन्यथा उसे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके बाद वह प्राइवेट एयरलाइन कंपनी के कियोस्क पर गईं। उस कियोस्क पर पुष्टि हुई कि टिकट वास्तव में नकली था। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने एयरपोर्ट टर्मिनल में प्रवेश पाने के लिए फर्जी ई-टिकट बनाया था। ऐसा इसलिए किया गया ताकि अपने मित्र को हवाई अड्डे में कुछ अंदर जा कर सी-ऑफ कर सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.