5000 लेकर मार्केट में उतरे और बना दिया अरबों का पोर्टफोलियो, जानिए राकेश झुनझुनवाला की कहानी

Updated on 05-07-2023 08:07 PM
नई दिल्‍ली : दुनिया उन्हें इंडिया का वॉरेन बफेट और बिग बुल (Big Bull) कहती थीं। शेयर मार्केट में पैसा लगाने वाले उनसे टिप्स लेने को तरसते थे। जिस स्टॉक पर वे हाथ रखते, लोग उसके पीछे भागते। हम बात कर रहे हैं राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) की। आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी है। 5 जुलाई 1960 को उनका जन्म हुआ था। झुनझुनवाला अब हमारे बीच नहीं हैं। 14 अगस्त 2022 को आखिरी सांस ली थी। शेयर बाजार (Share Market) में उनके बारे में कहा जाता था कि वे जिस चीज को छू लेते थे, वह सोना बन जाता था। आइए झुनझुनवाला से जुड़ी कुछ रोचक बातें जानते हैं।

​सिर्फ 5000 रुपये से की थी शुरुआत

राकेश झुनझुनवाला ने लाखों-करोड़ों रुपये से शेयर मार्केट में शुरूआत नहीं की थी। आप जानकर हैरान होंगे कि वे सिर्फ 5000 रुपये लेकर मार्केट में उतरे थे। बात साल 1985 की है। तब BSE का सेंसेक्‍स 150 अंकों के करीब था। उन दिनों लोग शेयर बाजार को बहुत कम समझते थे। आम लोगों की यह धारणा थी कि यह सट्टा ही है। उस समय बाजार आज की तरह बहुत रेगुलेटेड भी नहीं था। निवेश के विकल्‍प बहुत लिमिटेड थे। लोगों का भरोसा बैंक एफडी (Bank FD) वगैरह पर ही होता था। उस समय राकेश झुनझुनवाला ने दलाल स्‍ट्रीट में एंट्री मारी। निवेश के लिए उनके पास 5,000 रुपये थे। वह एक मिडिल क्लास फैमिली से आते थे।

​मौसम, मौत और बाजार के बारे में नहीं लगा सकते अनुमान

झुनझुनवाला अक्सर निवेशकों को अटकलबाजी से बचने और शेयरों के बारे में पूरी जांच- पड़ताल करने की सलाह देते थे। वे ट्रेडिंग के बजाय लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट को अधिक तरजीह देते थे। झुनझनवाला कहा करते थे कि कोई भी शख्स मौसम, मौत और बाजार के बारे में कोई अनुमान नहीं लगा सकता है।

कंपनियों के मैनेजमेंट से पूछते थे कड़े सवाल

झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल शेयरों को लेकर उनके हर कदम पर निवेशकों की नजरें रहती थीं। यह अलग बात है कि इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में झुनझुनवाला के कुछ निवेश अधिक कारगर नहीं साबित हुए, लेकिन इसकी भरपाई उनके बाकी शेयर करते रहे। हालांकि, कंपनियों के उम्मीद के अनुरूप परफॉर्म नहीं करने पर भी एक निवेशक के तौर पर झुनझुनवाला काफी सख्त रुख अपनाते थे। वह इन कंपनियों के मैनेजमेंट से कड़े सवाल पूछने से परहेज नहीं करते थे।

झुनझुनवाला का था चुटीला अंदाज

खुलकर अपनी बात करना और चुटीला अंदाज झुनझुनवाला की खासियत रही। अन्य शेयर निवेशकों के उलट उन्हें सार्वजनिक रूप से अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में कोई परहेज नहीं रहा। उन्होंने कई सम्मेलनों में खुलकर शिरकत की। वे बाजार से इतर गतिविधियों पर भी अपनी राय खुलकर रखते थे। कई मुद्दों पर उनका नजरिया सत्तारूढ़ सरकार के रुख से मेल खाता था। एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनसे मिलने पहुंचे थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.