उधारी पैसे वसूलने घर में घुसकर की गाली गलौज रॉड से मारकर हत्या करने की दी धमकी

Updated on 17-11-2022 05:56 PM

रायपुर के मठपुरैना में उधारी में पैसे लेना महंगा पड़ गया। आरोपी ने अपने पैसे ब्याज समेत वसूलने के साथ-साथ पीड़ित महिला के घर में घुसकर जान से मारने की धमकी भी दे दी। पूरे मामले में पुलिस ने 2 आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया था। अन्य दो एक महिला और एक पुरूष आरोपी फरार चल रहे थे। जिन्हें अब गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

पीड़ित महिला रेखा हेडाऊ ने मठपुरैना के दीवार बस्ती में रहने वाली आरोपी महिला शबाना से 50 हजार रुपए कर्ज लिए थे। जिससे रेखा ने ब्याज के साथ 80 हजार रुपए आरोपी को वापस भी कर दिये। लेकिन आरोपी शबाना और अधिक पैसे की मांग करती रही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई बार बहस भी हुई थी।

4 नवंबर को सुबह करीब 6:30 आरोपी शबाना जितेंद्र जीतू और चांदनी के साथ रेखा के घर में घुस गई, रेखा इसके पहले कुछ समझ पाती आरोपियों ने उसे गंदी गंदी गालियां देना चालू कर दिए, साथ ही उसे और अधिक पैसे लौटाने की बात करने लगे इसी बीच वे सभी ने डंडा और रॉड से महिला को पीटना चालू कर दिया। उन्होंने रेखा का हाथ पकड़कर घसीटते हुए घर से बाहर लाकर धमकी भी दिए।

इस मामले में कुल 4 आरोपी शामिल रहे। जिसमें से दो आरोपी चांदनी साहू (26) और रितु यादव (22) को कॉल देवा डेरा मठपुरैना टिकरापारा से गिरफ्तार कर लिया गया, और अन्य दो आरोपी फरार हो गए। यह फरार आरोपी लगातार पुलिस को चकमा दे रहे थे। लेकिन पुलिस को इनके लोकेशन की जानकारी मिली। यहां से शबाना चौहान(45) जितेंद्र चौहान (22) को गिरफ्तार कर लिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.