सीएचसी को एफ़आरयू के रूप में विकसित किए जाने के लिए विशेषज्ञों की उपलब्धता सुनिश्चित करें - उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

Updated on 09-02-2024 11:58 AM

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को प्रथम संदर्भन इकाई (एफ़आरयू) के रूप में विकसित किये जाने के लिए गाइडलाइन अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति के लिये विचार विमर्श कर प्रचलित मानकों के आधार पर प्रस्ताव प्रस्तुत करें। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मंत्रालय वल्लभ भवन के सभाकक्ष में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की समीक्षा की।

मैनपावर उपलब्धता के लिये सतत रूप से प्रयास किए जायें

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त और सुदृढ़ करने के लिए शासन प्रतिबद्ध हैं। अधोसंरचनात्मक विकास कार्य वृहद् स्तर पर किए जा रहे हैं। मैनपावर उपलब्धता के लिये सतत रूप से प्रयास किए जायें। उप मुख्यमंत्री ने सीधी भर्ती, संविदा, बंध पत्र, आउटसोर्स समस्त उपलब्ध माध्यमों के आधार पर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

तकनीकी अथवा अन्य औपचारिकताओं की वजह से कार्यों में देरी न हो

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सतना मेडिकल कॉलेज से संबद्ध चिकित्सालय के निर्माण कार्य, सिंगरौली में एमसीएच के निर्माण कार्य की वस्तुस्थिति की समीक्षा कर शीघ्र कार्य निष्पादन के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि तकनीकी अथवा अन्य किसी औपचारिकता की कमी से कार्यों में देरी नहीं होनी चाहिए। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मो. सुलेमान, आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएँ डॉ सुदाम खाड़े, मिशन संचालक एनएचएम श्रीमती प्रियंका दास, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री तरुण कुमार पिथौड़े, सचिव चिकित्सा शिक्षा सुरभि गुप्ता, अपर आयुक्त चिकित्सा शिक्षा डॉ पंकज जैन उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.