ग्रीष्म ऋतु में सभी बसाहटों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए पूर्व में ही सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : पीएचई मंत्री श्रीमती उइके

Updated on 07-02-2024 11:41 AM

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने सीधी जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। समूह नल जल योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंत्री श्रीमती उइके ने निर्देश दिए कि हर घर तक नल से शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना शासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की उदासीनता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत सभी कार्यों में प्रगति लाएं। सभी कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करायें। उन्होने कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से सभी घरों तक नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करनी है। कोई भी बसाहट या मजरा-टोला योजना के लाभ से वंचित नहीं रहे। इसके संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर यह सुनिश्चित करें कि डीपीआर में सभी बसाहटें शामिल हों ।

मंत्री श्रीमती उइके ने ग्रीष्म ऋतु में सभी बसाहटों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए जिले में पेयजल आपूर्ति की स्थिति का आंकलन कर लें तथा किसी भी बसाहट को समस्या नहीं हो इसकी कार्य योजना तैयार कर लें। मंत्री श्रीमती उइके ने मझौली ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के बनास नदी में निर्मित फिल्टर प्लांट का निरीक्षण भी किया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह भी उपस्थित थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.