कंगाल पाकिस्तान पर भारी पड़ रही पड़ोसियों से दुश्मनी! तोरखाम गेट में लगे तालिबानी ताले ने करवाया करोड़ों का नुकसान

Updated on 25-02-2023 10:28 PM
इस्लामाबाद : एक तो पाकिस्तान पहले ही भारी कंगाली से जूझ रहा है, ऊपर से पड़ोसियों से बैर उसे और महंगी पड़ रही है। अफगानिस्तान के साथ तोरखम गेट के पांच दिनों तक बंद होने से पाकिस्तानी निर्यातकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। एक व्यापार समूह ने शुक्रवार को बताया कि फल, सब्जियां, जूस, पोल्ट्री और अंडे जैसी खराब होने वाली चीजों से लदे 7 हजार से अधिक ट्रक पांच दिनों से पाकिस्तान-अफगानिस्तान तोरखम सीमा पर फंसे हुए थे। रविवार को पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल तालिबान की ओर से सीमा बंद किए जाने सहित कई अन्य मुद्दों पर बातचीत करने के लिए काबुल पहुंचा था। इसके बाद तोरखम बॉर्डर पर हालात सामान्य होने लगे।
तोरखम एक अहम व्यावसायिक मार्ग है और पाकिस्तान के लिए मध्य एशियाई देशों तक पहुंचने का एक महत्वपूर्ण व्यापार मार्ग है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, इस्लामाबाद की ओर से काबुल पर पाकिस्तानी तालिबान के आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाए जाने के बाद अफगान तालिबान ने रविवार को तोरखम बॉर्डर बंद कर दिया था। वहीं अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में तालिबानी अधिकारियों ने रविवार को कहा था कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने सीमा बंद कर दी है और अफगान मरीजों को इलाज की अनुमति नहीं दे रहे हैं।

हर रोज लग रहा था हजारों रुपए का जुर्माना

तालिबान ने गुरुवार को तोरखम गेट खोल दिया लेकिन कई दिनों तक हजारों की संख्या में ट्रकों के फंसने से पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है। अफगानिस्तान के रास्ते में कंटेनरों के फंसने से पाकिस्तानी निर्यातकों को दैनिक आधार पर हजारों रुपए का लेट फाइन (Demurrage Charges) देना पड़ रहा था। साथ ही खाने-पीने की चीजों के सड़ने की भी चिंता थी। चीनी के प्रत्येक कंटेनर पर हर रोज 45,000 रुपए की लेट फीस लगाई जा रही थी। वहीं ट्रांजिट माल से भरे कंटेनर पर 160 डॉलर प्रति दिन की फीस लगाई जा रही थी।

अफगानों को इलाज के लिए नहीं मिला रास्ता

इसी तरह हर ट्रक पर होल्डिंग चार्ज के तौर पर हर रोज 6 हजार रुपए जुर्माना लगाया जा रहा था। अगर तोरखम गेट कुछ और दिन न खुलता तो पाकिस्तान का नुकसान और बढ़ सकता था। गेट बंद होने से न सिर्फ सरकारी खजाने से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ बल्कि अफगानों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा जो इलाज के लिए पाकिस्तान जाते हैं। पाकिस्तान और तालिबान के बीच सीमा विवाद काफी पुराना है जो कई बार हिंसक झड़प का भी रूप ले चुका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.