इंग्लिश स्पिनर शोएब बशीर को नहीं मिला भारत का वीजा टीम हैदराबाद पहुंची

Updated on 23-01-2024 01:24 PM

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिनर शोएब बशीर वीजा नहीं मिलने के कारण अब तक भारत नहीं पहुंच सके। टीम के बाकी प्लेयर्स ने 21 जनवरी को हैदराबाद पहुंच कर प्रैक्टिस शुरू कर दी है। बशीर अब भी UAE में ही हैं, ECB ने उनके वीजा की दिक्कतों के बारे में BCCI से मदद मांगी है।

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 25 जनवरी से हैदराबाद में खेला जाएगा। 20 साल के बशीर ने अब तक इंग्लैंड के लिए डेब्यू नहीं किया है, उनके पहले टेस्ट में डेब्यू करने की संभावनाएं हैं।

पाकिस्तानी पेरेंट्स के कारण वीजा में देरी हुई
इंग्लैंड टीम ने भारत में टेस्ट सीरीज से पहले UAE के अबू धाबी में ट्रेनिंग की। सपोर्ट स्टाफ और टीम के बाकी खिलाड़ी रविवार को ही भारत पहुंच गए, लेकिन बशीर अब भी UAE में ही हैं। उनका पेपरवर्क अब तक खत्म नहीं हुआ है, उनके माता-पिता पाकिस्तान से हैं, माना जा रहा है कि इसी कारण उन्हें वीजा मिलने में देरी हो रही है।

बशीर के साथ इंग्लैंड टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर स्टुअर्ट हूपर भी रुके हुए हैं। हूपर ने कुछ दिन पहले ही इंग्लैंग क्रिकेट टीम को जॉइन किया था।

मैक्कुलम बोले- बशीर के जल्द भारत आने की उम्मीद
इंग्लैंड टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैक्कुलम ने कहा, 'ECB ने मामले के बारे में भारत सरकार और BCCI को बता दिया है। उम्मीद है कि 24 घंटे के अंदर प्रोब्लम सॉल्व हो जाएगी।' मैनेजमेंट को उम्मीद है कि बशीर के साथ डैन लॉरेंस भी मंगलवार तक भारत आ जाएंगे।

लॉरेंस को स्क्वॉड में हैरी ब्रूक की जगह चुना गया है। ब्रूक ने पारिवारिक कारणों के चलते सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया। वह UAE से ही इंग्लैंड लौट गए। लॉरेंस इस दौरान UAE में ही डेजर्ट वाइपर्स टीम के लिए ILT20 खेल रहे थे।

बशीर सीरीज में डेब्यू कर सकते हैं
इंग्लैंड टीम ने बशीर के बिना ही प्रैक्टिस करनी शुरू कर दी। टीम हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रही है। मैक्कुलम ने कहा कि शोएब बशीर पहले टेस्ट में सिलेक्शन के लिए अवेलेबल रहेंगे। वह सीरीज में टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं, क्योंकि वह टीम के एकमात्र फुलटाइम ऑफ स्पिनर हैं।

बशीर को घरेलू क्रिकेट का भी ज्यादा अनुभव नहीं है, वह अब तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10 ही विकेट ले सके हैं। हालांकि, उन्होंने UAE में इंग्लैंड लायंस से खेलते अच्छा प्रदर्शन किया था।

मार्च तक भारत में रहेगी इंग्लैंड टीम
इंग्लैंड मेंस क्रिकेट टीम मार्च तक भारत में रहेगी। टीम को धर्मशाला में 7 से 11 मार्च तक सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट खेलना है। 25 जनवरी को पहले टेस्ट के बाद 2 से 6 फरवरी तक दूसरा टेस्ट, 15 से 19 फरवरी तक तीसरा टेस्ट, 23 से 27 फरवरी तक चौथा टेस्ट और 7 से 11 मार्च तक पांचवां टेस्ट मैच खेला जाएगा।

विराट कोहली शुरुआती 2 टेस्ट नहीं खेलेंगे​​​​

भारत से विराट कोहली ने भी सीरीज के शुरुआती 2 टेस्ट से अपना नाम वापस ले लिया है। वह निजी कारणों से टेस्ट खेलने के लिए अवेलेबल नहीं रहेंगे। उनकी जगह केएल राहुल नंबर-4 पर बैटिंग कर सकते हैं। वहीं स्क्वॉड में रजत पाटीदार, साई सुदर्शन और सरफराज खान में से किसी एक को चुना जा सकता है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.