इंग्लिश पेसर एटकिंसन ने IPL से नाम वापस लिया : उनकी जगह दुष्मंथा चमीरा KKR में शामिल

Updated on 20-02-2024 01:57 PM

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को इंडियन प्रीमियर लीग-2024 से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने व्यस्त शेड्यूल के कारण भारतीय लीग से नाम वापस ले लिया है। फ्रेंचाइजी ने उन्हें एक करोड़ रुपए में खरीदा था।

IPL कमेटी ने सोमवार को बताया कि KKR ने एटकिंसन की जगह श्रीलंकाई तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा को स्क्वॉड में शामिल किया है। वे नीलामी में अनसोल्ड रहे थे और अब उन्हें फ्रेंचाइजी ने 50 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा हैं। वे 140 KMPH की स्पीड से बॉलिंग कर सकते हैं और अपनी स्विंग और सीम से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। IPL का मौजूदा सीजन मार्च के आखिरी हफ्ते में शुरू हो सकता है और मई के अंत तक चल सकता है।

एटकिंसन ने भारतीय लीग से नाम वापस लिया
26 साल के इंग्लिश तेज गेंदबाज एटकिंसन पहली बार IPL खेलने वाले थे, लेकिन उन्‍होंने ECB के व्‍यस्‍त शेड्यूल के कारण भारतीय लीग से नाम वापस ले लिया है। एटकिंसन ने भारत मे हुए विश्‍व कप में इंग्‍लैंड के लिए तीन मैच खेले थे और दिसंबर में सफेद गेंद क्रिकेट के लिए वेस्‍टइंडीज का दौरा किया था और अब वह भारत दौरे पर इंग्‍लैंड टीम के साथ हैं।

चोट से वापसी कर रहे हैं चमीरा
चमीरा को कंधे की चोट के कारण पिछले साल कुछ समय के लिए श्रीलंकाई टीम से बाहर रखा गया था। हाल ही में चमीरा ने संयुक्त अरब अमीरात में IL20 में भाग लिया था। उन्होंने हाल ही में श्रीलंका के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ भी खेला है।

चमीरा आईपीएल में 12 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 17 विकेट लिए हैं। वे राजस्‍थान रॉयल्‍स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्‍सा रह चुके हैं। उन्होंने श्रीलंका के लिए 12 टेस्ट, 52 वनडे और 55 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 32, वनडे में 56 और टी20 में 55 विकेट लिए हैं।

कोलकाता की टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, रिंकू सिंह, रहमनुल्लाह गुरबाज, शेरफेन रदरफोर्ड, केएस भरत, मनीष पांडे, जेसन रॉय, अंगक्रिश रघुवंशी, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, सुयश शर्मा, मुजीब उर रहमान, दुष्मंथा चमीरा, शाकिब हुसैन, हर्षित राणा, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, मिचेल स्टार्क, चेतन सकारिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.