इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स को पिच का अंदाजा नहीं:रांची टेस्ट से पहले बोले- विकेट पर दरारें बहुत, नहीं जानता यहां क्या होगा

Updated on 22-02-2024 01:49 PM

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने रांची के पिच को देखकर कहा है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि यह कैसा बर्ताव करेगी। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला रांची में 23 फरवरी से खेला जाना है।

स्टोक्स ने आगे कहा,'मैंने पहले कभी भी ऐसा कुछ नहीं देखा है। मुझे कोई अंदाजा नहीं है कि पिच कैसी रहेगी। इसलिए मैं नहीं जानता हूं कि इस पर क्या हो सकता है। यदि आप खासकर भारत में दूसरी जगह की पिचों को देखें तो इससे यह बिल्कुल अलग दिखती है। चेंजिंग रूम से यह हरी भरी दिखती है, पर जब आप यहां आते हैं और इसे देखते हैं तो यह काफी बदली हुई नजर आती है। काफी डार्क और कुछ दरारें भी हैं।'

सीरीज में भारत 2-1 से आगे
इस सीरीज में अब तक 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा और टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे है। भारत ने पिछले मुकाबले में इंग्लैंड को राजकोट में 434 रनों के बड़े अंतर से मात दी थी।

रांची टेस्ट से बुमराह और केएल राहुल बाहर
रांची में खेले जाने से चौथे टेस्ट से केएल राहुल ओर जसप्रीत बुमराह बाहर हैं। बुमराह को आराम दिया गया है। केएल राहुल चोट की वजह से बाहर हैं। ऐसे में रजत पाटीदार को एक मौका मिल सकता है।

पाटीदार को मिल सकता है एक और मौका
भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर अच्छा कर रहा है। पिछले मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा (131 रन), यशस्वी जायसवाल (214 रन) ने धमाकेदार पारियां खेली थीं। गिल ने भी 91 रन का योगदान दिया था। मिडिल ऑर्डर में रजत पाटीदार को छोड़कर सरफराज खान ने दो अर्धशतक समेत 130 रन बनाए, जबकि रवींद्र जडेजा (112 रन) ने शतक जमाया।

इसके बावजूद रजत पाटीदार को एक और मौका मिल सकता है। रजत सीरीज के 2 मैचों में महज 46 रन ही बना सके हैं। अगर पाटीदार को बाहर किया गया तो देवदत्त पडिक्कल को मौका मिल सकता है। हालांकि, टीम से जुड़े सूत्र बता रहे हैं कि पाटीदार को एक बार फिर मौका दिया जा सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.