यूक्रेनी पायलटों के लिए जी का जंजाल बनी अंग्रेजी, 32 में से आठ ही बोल पा रहे, F-16 की ट्रेनिंग अटकी

Updated on 05-08-2023 02:26 PM
कीव: रूस के खिलाफ जंग लड़ रहे यूक्रेनी पायलटों के लिए अंग्रेजी भाषा जी का जंजाल बन गई है। यूक्रेन के 32 में से सिर्फ 8 पायलट ही थोड़ी बहुत अंग्रेजी बोलने और समझने के काबिल हैं। ऐसे में अमेरिका में बने एफ-16 लड़ाकू विमान पर ट्रेनिंग के पहले चरण में भाग लेने के लिए इन आठ पायलटों का चयन किया गया है। रूसी मीडिया स्पुतनिक ने एक अनाम अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि यूक्रेन के इन आठ पायलटों को इनकी अंग्रेजी में निपुणता के कारण चुना गया है, जबकि 20 पायलट थोड़ी बहुत अंग्रेजी बोल पा रहे हैं। इन पायलटों को इस महीने के अंत में ट्रेनिंग के लिए यूनाइटेड किंगडम भेजने के लिए चुना गया है।

ट्रेनिंग शुरू होने की तारीख का खुलासा नहीं

इस ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा बनने के लिए इन आठ के अलावा चार अन्य पायलटों का चयन किया गया है, हालांकि उनकी स्थिति और अंग्रेजी बोलने की क्षमता को स्पष्ट नहीं किया गया है। ब्रिटेन में यूक्रेनी पायलटों की ट्रेनिंग कब शुरू होगी, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका यूरोपीय सहयोगियों की ओर से पेश होने वाली औपचारिक प्रशिक्षण योजना का इंतजार कर रहा है। इस हफ्ते की शुरुआत में बताया गया था कि ट्रेनिंग शुरू होने से पहले F-16 उड़ान सिमुलेटर और प्रशिक्षण मैनुअल सहित प्रशिक्षण उपकरण को अभी भी यूरोप में ट्रांसफर किया जाना है।

डेनमार्क और रोमानिया में हो सकती है ट्रेनिंग

बाइडन प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगले कुछ हफ्तों में यूरोपीय देशों से प्रस्ताव आएगा। अभी तक ग्यारह नाटो देशों ने प्रशिक्षण का समर्थन करने का वादा किया है, जो मुख्य रूप से डेनमार्क और रोमानिया में होने की उम्मीद है। अमेरिकी अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया है कि एफ-16 का इस्तेमाल केवल यूक्रेन की रक्षा में किया जाना चाहिए और 2014 से पहले यूक्रेन की सीमाओं के बाहर रूसी ठिकानों पर हमला करने के लिए इसका इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि, कीव शासन रूस के अंदर हमले बढ़ा रहा है, जिसमें मॉस्को के अंदर ड्रोन हमले भी शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.