पहले टी20 में इंग्लैंड ने मारी बाजी, भारतीय महिला टीम को मिली करारी हार

Updated on 07-12-2023 01:43 PM
मुंबई: नैट स्किवर ब्रंट और डैनी वाट के अर्धशतक और दोनों के बीच तीसरे विकेट की रिकॉर्ड शतकीय साझेदारी से इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को 38 रन से हराया। इंग्लैंड के 198 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ओपनर बल्लेबाज शेफाली वर्मा (42 गेंद में 52 रन, नौ चौके) के अर्धशतक के बावजूद छह विकेट पर 159 रन ही बना सकी। इंग्लैंड की ओर से बाएं हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन ने 15 रन देकर तीन विकेट चटकाए।


इंग्लैंड ने इससे पहले स्किवर ब्रंट (53 गेंद में 77 रन, 13 चौके) और डैनी (47 गेंद में 75 रन, आठ चौके, दो छक्के) के बीच तीसरे विकेट की 138 रन की साझेदारी से छह विकेट पर 197 रन बनाए। इन दोनों ने उस समय भारत के खिलाफ इंग्लैंड की ओर से पहली शतकीय साझेदारी की जब टीम पहले ओवर में ही दो रन पर दो विकेट गंवाने के बाद संकट में थी।

भारत के लिए रेणुका ने गेंदबाजी में किया कमाल

भारत की ओर से रेणुका सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहीं जिन्होंने 27 रन देकर तीन विकेट चटकाए। पूजा वस्त्रकार और पदार्पण कर रही श्रेयंका पाटिल काफी महंगी साबित हुईं। दोनों ने चार-चार ओवर में समान 44 रन दिए। श्रेयंका को दो विकेट मिले जबकि पूजा की झोली खाली रही। लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत की शुरुआत भी खराब रही। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (06) तीसरे ओवर में स्किवर ब्रंट की गेंद को पूरी तरह से चूककर बोल्ड हो गई। सलामी बल्लेबाज शेफाली ने पांचवें ओवर में स्किवर ब्रंट पर तीन चौके मारे और कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर पावर प्ले में टीम का स्कोर दो विकेट पर 53 रन तक पहुंचाया।

हरमनप्रीत ने नौवें ओवर में बाएं हाथ की तेज गेंदबाज फ्रेया कैंप के ओवर में एक छक्का और दो चौके मारे। सोफी एक्लेस्टोन ने हालांकि हरमनप्रीत को बोल्ड करके शेफाली के साथ उनकी 41 रन की साझेदारी तोड़ी। उन्होंने 26 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष (21) ने आते ही सारा ग्लेन पर चौके और छक्के के साथ तेवर दिखाए। शेफाली ने लॉरेन बेल पर चौके के साथ 13वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया।

शेफाली को छोड़ नहीं चली कोई बैटर

रिचा हालांकि इसके बाद सारा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लॉन्ग ऑन पर कैप्सी को कैच दे बैठीं। शेफाली ने इसी ओवर में एक रन के साथ 37 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। भारत को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 74 रन की दरकार थी। शेफाली भी 17वें ओवर में सोफी की गेंद को हवा में लहराकर सारा को कैच दे बैठीं जिससे भारत की जीत की रही सही उम्मीद भी टूट गई।

इससे पहले हरमनप्रीत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। तेज गेंदबाज रेणुका ने पहले ही ओवर में लगातार गेंदों पर सोफिया डंक्ले (01) और एलिस कैप्से (00) को बोल्ड करके कप्तान के फैसले को सही साबित करने का प्रयास किया। भारतीय गेंदबाजों के पास हालांकि स्किवर ब्रंट और डैनी की जोड़ी का कोई जवाब नहीं था और टीम को अगली सफलता के लिए 14 ओवर से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा।

सोफी एक्लेस्टोन ने गेंदबाजी में बरपाया कहर

डैनी ने तीसरे ओवर में रेणुका पर पारी का पहला चौका मारा जबकि स्किवर ब्रंट ने दीप्ति शर्मा पर दो चौके जड़े। इंग्लैंड ने पावर प्ले में दो विकेट पर 44 रन बनाए। डैनी ने पदार्पण कर रही सेइका इशाक पर भी लगातार दो चौके मारे और फिर दीप्ति पर पारी का पहला छक्का जड़ा। श्रेयंका का पारी का 12वां ओवर घटना प्रधान रहा। इसी ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा हुआ जिसके बाद डैनी ने छक्के के साथ 34 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

डैनी हालांकि इसी ओवर में भाग्यशाली रही जब ऑफ स्पिनर श्रेयंका की गेंद पर पूजा ने लांग ऑन पर उनका कैच टपका दिया। स्किवर ब्रंट ने भी सेइका पर चौके के साथ 36 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। डैनी हालांकि 16वें ओवर में सेइका पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में स्टंप हो गईं।

स्किवर ब्रंट ने अगले ओवर में पूजा पर चार चौकों के साथ 19 रन बटोरे लेकिन श्रेयंका ने अगले ओवर में कप्तान हीथर नाइट (06) को बोल्ड कर दिया। रेणुका ने 19वें ओवर में स्किवर ब्रंट को भी विकेट के पीछे रिचा घोष के हाथों कैच कराया। ऐमी जोंस (नौ गेंद में 23 रन) ने श्रेयंका के पारी के अंतिम ओवर में विकेट गंवाने से पहले लगातार गेंदों पर एक छक्का और दो चौके जड़कर टीम का स्कोर 200 रन के करीब पहुंचाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.