तीसरे टी-20 में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया, स्मृति मंधाना ने बनाए 48 रन

Updated on 11-12-2023 01:49 PM

भारतीय महिला टीम ने टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया। टीम ने इंग्लैंड पर लगातार 4 हार के बाद जीत हासिल की है। भारतीय टीम को इंग्लैंड पर आखिरी जीत 13 सितंबर 2022 को मिली थी।

इस जीत से टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज में हार के अंतर को कम कर लिया। इंग्लिश टीम ने सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबले जीतते हुए 2-0 की बढ़त ली थी, लेकिन आखिरी मुकाबला जीतकर भारत ने स्कोर 2-1 कर दिया।

मुंबई के वानखेड़े मैदान पर इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 126 रन बनाए। 127 रन का टारगेट टीम इंडिया ने 00 विकेट खोकर 00 ओवर में हासिल कर लिया। श्रेयंका पाटिल प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिए।

स्मृति मंघाना ने खेली 48 रन की पारी
भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने 48 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने 11 रन पर शेफाली वर्मा के आउट होने के बाद पारी को आगे बढ़ाया और स्कोर को 100 रन के पार पहुंचा दिया। मिडिल ऑर्डर पर जेमिमा रोड्रिगेज ने 29 रन का योगदान दिया।

इंग्लिश टीम की ओर से फ्रेया केम्प और सोफी एक्लेस्टन ने 2-2 विकेट लिए। एक विकेट चार्लोट डीन को मिला।

हीथर नाइट की फिफ्टी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश कप्तान हीथर नाइट ने टी-20 करियर का 5वां अर्धशतक जमाया। उन्होंने 42 बॉल पर 123.80 के स्ट्राइक रेट से 52 रन रन बनाए। हीथर की पारी में 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। हीथर के अलावा, एमी जॉन्स ने 25 रन का योगदान दिया।

साइका इशाक और श्रेयंका पाटिल ने झटके 3-3 विकेट
भारतीय गेंदबाज साइका इशाक और श्रेयंका पाटिल ने शानदार गेंदबाजी की। दोनों ने मिलकर 6 इंग्लिश बैटर्स को पवेलियन की राह दिखाई। दोनों को एक समान 3-3 विकेट मिले।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.