सरे टी-20 के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान:तेज गेंदबाज एटकिंसन की जगह ब्रायडन कार्स को मौका

Updated on 24-01-2025 05:53 PM

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 के लिए प्लेइंग-XI का ऐलान कर दिया है। मैच 25 जनवरी को एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाना है।

कप्तान जोस बटलर ने टीम में एक बदलाव किया है। गस एटकिंसन की जगह तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को शामिल किया गया है। कोलकाता में सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया था, जिसमें इंग्लैंड को 7 विकेट हार मिली थी।

एटकिंसन खराब प्रदर्शन से बाहर 

पहले टी20 मैच में एटकिंसन का प्रदर्शन खराब रहा था। उन्होंने 2 ओवरों में 38 रन दिए थे। बुधवार को पहले मैच में हार झेलने के बाद मेहमान टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी की विकेटकीपर जेमी स्मिथ को भी 12 खिलाड़ियों की टीम में शामिल किया गया है।

आगामी मैचों का आकलन करेंगे: बटलर 

हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कहा कि वे सीरीज के आगामी मैचों के लिए सिचुएशन को समझेंगे। उन्होंने आगे कहा था, जोफ्रा ने शानदार गेंदबाजी की। मार्क वुड भी तेज बॉल डाल रहे थे। कप्तान जोस बटलर ने कोलकाता में शानदार 68 रन बनाए थे। जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट लिए थे।

वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी की

वरुण चक्रवर्ती की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था और इंग्लैंड की टीम को 132 पर ऑल-आउट कर दिया था। उन्होंने 3 विकेट लिए थे। बाद में भारत ने तेजी से बैटिंग की और 12.5 ओवर ही 3 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
नई दिल्ली: बारिश की वजह से भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच पूरा नहीं हो सका। चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के…
 02 July 2026
अटलांटा: फीफा विश्व कप 2026 में इंग्लैंड की फुटबॉल टीम उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। डीआर कांगो के खिलाफ मैच के 74वें मिनट तक इंग्लिश टीम पीछे…
 02 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फुल मेंबर देशों के खिलाड़ियों में सबसे कम…
 02 July 2026
चेस्टर ली स्ट्रीट: आयरलैंड से 2-0 की शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली जीत मिलने वाली थी। लेकिन कुदरत को कुछ और ही…
 02 July 2026
लॉस एंजिल्स: बॉलीवुड सुपरस्टार और नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी के को-ओनर शाहरुख खान ने अमेरिका में क्रिकेट के इतिहास का एक नया अध्याय लिख दिया है। कैलिफोर्निया के पोमोना में LA…
 02 July 2026
नई दिल्ली: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार थोड़ा और लंबा हो गया है। आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैचों में बेंच पर बैठने के बाद, फैंस…
 02 July 2026
चेन्नई: आईपीएल 2026 के निराशाजनक सीजन के बाद मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर आईपीएल ट्रेड विंडो के सबसे बड़े नाम बनकर उभरे हैं। रिपोर्ट्स के…
 01 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सुपरस्टार नजर आते हैं। वे जहां जाते हैं उनके चाहने वाले पीछे-पीछे अपना कैमरा ले आते हैं। कई…
 01 July 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को मिली 2-0 की ऐतिहासिक हार के बाद टीम के प्रदर्शन पर…
Advt.