स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड की तूफानी साझेदारी के बाद इंग्लैंड की वापसी, रूट ने गेंद से किया कमाल

Updated on 29-06-2023 09:28 PM
लंदन: इंग्लैंड ने एशेज सीरीज (The Ashes) के दूसरे टेस्ट के पहले दिन आखिरी सेशन में जो रूट की बॉलिंग के बूते वापसी कर ली है। लॉर्ड्स के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया (ENG vs AUS) ने टॉस हारने के बाद पहले दिन स्टंप तक 5 विकेट पर 339 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 85 रन बनाकर क्रीज पर टिके हैं। एलेक्स कैरी (11 रन) उनका साथ निभा रहे थे। 316 रनों पर ऑस्ट्रेलिया के 3 ही विकेट थे लेकिन जो रूट ने 4 गेंद के भीतर तेजी से रन बना रहे ट्रेविस हेड और फिर कैमरून ग्रीन को आउट कर दिया।


स्मिथ-हेड की ताबड़तोड़ बैटिंग

198 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने तेजी से रन बनाए। हेड एक बार फिर मूड में थे। उन्होंने 48 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। धीमी शुरुआत करने वाले स्मिथ ने भी उनका साथ निभाया। दोनों के बीच 104 गेंदों पर 100 रनों की साझेदारी पूरी हुई। 73 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 77 रन बनाने के बाद हेड जो रूट की गेंद पर स्टंप हो गए। इसी ओवर में रूट ने कैमरून ग्रीन को खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया।


वॉर्नर ने भी जड़ी फिफ्टी

ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भी अर्धशतक लगाया। 88 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेलने के बाद वॉर्नर जोश टंग की गेंद पर बोल्ड हुए। पहले विकेट लिए वॉर्नर और ख्वाजा के बीच 73 रनों की साझेदारी हुई थी। ख्वाजा को भी टंग ने बोल्ड किया था। जोश टंग अपने एशेज पदार्पण में 1968 के बाद ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज को आउट करने वाले इंग्लैंड के पहले गेंदबाज बने।

इंग्लैंड ने की खराब फील्डिंग

इससे पहले वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा को शुरूआत में जीवनदान मिले। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया और लंच से ठीक पहले उस्मान ख्वाजा को युवा तेज गेंदबाज टंग ने बोल्ड किया। ख्वाजा 70 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। वॉर्नर और ख्वाजा के आउट होने के बाद स्मिथ और लाबुशेन ने पारी संभाली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी हुई। लाबुशेन (47) अर्धशतक से चूक गए। उन्हें रॉबिंसन ने आउट किया।

पहले सत्र में खराब मौसम के कारण फ्लडलाइड चालू रखनी पड़ी। ख्वाजा को एक के स्कोर पर जीवनदान मिला जब जेम्स एंडरसन की गेंद पर पहली स्लिप में जो रूट ने उनका कैच छोड़ा। वहीं वॉर्नर उस समय 20 रन बनाकर खेल रहे थे जब स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर चौथी स्लिप में ओली पोप ने उनका कैच टपकाया।

पहले सेशन में हुआ बवाल

इससे पहले मैच शुरू होने के पांच मिनट के भीतर ‘जस्ट स्टॉप आइल’ ग्रुप के दो प्रदर्शनकारी मैदान में घुस गए और करीब पांच मिनट तक खेल बाधित रहा। पर्यावरण के लिये काम कर रहे इन प्रदर्शनकारियों ने मैदान पर नारंगी पाउडर डालने की कोशिश की लेकिन दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने रोका। इंग्लैंड के विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो एक प्रदर्शनकारी को 50 मीटर तक ले गए और सीमा के पास सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया। दूसरे को इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने बाहर भेजा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.