इंग्लैंड ने मैच से एक दिन पहले जारी की प्लेइंग-11, तीन स्पेशलिस्ट स्पिनर को मौका

Updated on 25-01-2024 12:40 PM

भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने एक दिन पहले ही प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है। पहला टेस्ट 25 जनवरी से हैदराबाद में शुरू हो रहा है।

प्लेइंग-11 में तीन स्पेशलिस्ट स्पिनर्स रेहान अहमद, टॉम हार्टले, जैक लीच और एक पेसर मार्क वुड को शामिल किया है। जो रूट भी पार्ट टाइम ऑफ स्पिन कर सकते हैं। अनुभवी पेसर जेम्स एंडरसन को मौका नहीं मिला है।

वहीं, लंकाशायर के टॉम हार्टले अपना टेस्ट डेब्यू करेंगे। बाएं हाथ के स्पिनर हार्टले ने 20 फर्स्ट क्लास मैचों में 36.57 के औसत से 40 विकेट लिए हैं।

पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11 बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉले, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, रेहान अहमद, बेन फोक्स, टॉम हार्टले, जैक लीच और मार्क वुड।

690 विकेट ले चुके एंडरसन बाहर
टीम के अनुभवी पेसर जेम्स एंडरसन को टीम में मौका नहीं मिला है। इंग्लिश स्क्वॉड के सबसे अनुभवी गेंदबाज 41 साल के जेम्स एंडरसन 700 टेस्ट विकेट से महज 10 विकेट दूर हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 690 विकेट लेने वाले पेसर हैं। एंडरसन नई गेंद से स्विंग कराने के साथ पुरानी गेंद से रिवर्स स्विंग भी कराने में माहिर हैं।

एंडरसन भारत के खिलाफ 150 टेस्ट विकेट लेने से भी महज 11 विकेट ही दूर हैं। उन्होंने पिछले दौरे पर पहले टेस्ट में 5 विकेट लेकर भारत के खिलाफ जीत में अहम भूमिका निभाई थी। एंडरसन के नाम एशिया में 82 विकेट हैं और वह यहां टीम के सबसे सफल बॉलर भी हैं। पिछले 2 साल में उन्होंने 15 ही टेस्ट में 51 विकेट झटके हैं।

मार्च तक भारत में रहेगी इंग्लैंड टीम
इंग्लैंड मेंस क्रिकेट टीम मार्च तक भारत में रहेगी। टीम को धर्मशाला में 7 से 11 मार्च तक सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट खेलना है। 25 जनवरी को पहले टेस्ट के बाद 2 से 6 फरवरी तक दूसरा टेस्ट, 15 से 19 फरवरी तक तीसरा टेस्ट, 23 से 27 फरवरी तक चौथा टेस्ट और 7 से 11 मार्च तक पांचवां टेस्ट मैच खेला जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.