ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने ग्वालियर में किया विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

Updated on 22-04-2023 06:01 PM

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर शहर के वार्ड-15 में विकास यात्रा के दौरान कहा कि उपनगर ग्वालियर में विकास की एक नई इबारत लिखी जा रही है। जन-जन के कल्याण और विकास की नई सौगातें देने के लिए हर घर तक यह विकास यात्रा पहुँच रही है। इस दौरान श्री तोमर ने लगभग 66 लाख रूपए लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया।

शुक्रवार को उपनगर ग्वालियर में विकास यात्रा जती की लाइन से प्रारंभ होकर, बाल्मीक बस्ती, लाइन नम्बर-4 तथा 5, कल्लू काछी की बगिया, श्री कृष्ण नगर, सूर्य विहार, राठौर चौक, महेन्द्र नगर, आरसीएस स्कूल से होते हुए विजय नगर में समाप्त हुई।

विकास यात्रा के दौरान मंत्री श्री तोमर ने जती की लाइन में शा. प्रा. विद्यालय के 10 लाख रूपये की लागत से बनाये जा रहे अतिरिक्त भवन का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि हमारे नौनिहालों को अच्छी तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए पटेल विद्यालय एवं कन्या विद्यालय फोर्ट रोड को सीएम राइज बनाया गया है। इसके साथ ही शिक्षा नगर विद्यालय को स्मार्ट स्कूल बनाया जा रहा है। श्री तोमर ने कहा कि उपनगर ग्वालियर के सभी प्रा.शा. विद्यालयों को सीएसआर मद से उन्नयन करने का कार्य किया जा रहा है। इस क्षेत्र के निवासियों को घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलें, इसके लिए बिरला नगर प्रसूति गृह को 100 बिस्तरीय एवं सर्व-सुविधायुक्त बनाया जा रहा है।

मंत्री श्री तोमर ने आँगनवाड़ियों पर लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण-पत्र वितरित किए। साथ ही स्कूलों में पहुँच कर शिक्षकों का सम्मान भी किया और कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के पंजीयन के लिए शिविर तो आयोजित किए ही जा रहे हैं, साथ ही घर-घर जाकर ई-केवायसी के साथ पंजीयन का कार्य भी किया जा रहा है, जिससे एक भी पात्र बहना मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लाभ से वंचित न रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.