ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने “मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना” के आवेदन भरने के लिये बनाए गए केंद्रों का जायजा लिया

Updated on 26-03-2023 07:06 PM

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आवेदन भरे जाने के लिए बनाए गए केंद्रों का शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने आवेदन भरने आई महिलाओं से रू-ब-रू होकर उन्हें योजना की बधाई दी। साथ ही महिलाओं को एक टोल फ्री नम्बर 0755-4344200 दिया, जिस पर आवेदन से संबंधित समस्याओं की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। 

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के फार्म 30 अप्रैल तक भरे जाएंगे। इसलिए कोई भी बहन चिंता न करे। अगर जरूरत पड़ेगी तो घर-घर जाकर भी फार्म भरवाए जाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर स्थल पर महिलाओं के लिये छाया, पेयजल इत्यादि की पुख्ता व्यवस्था करें। 

मंत्री श्री तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना बहन-बेटियों के जीवन को सम्बल प्रदान करने वाली है। उन्होंने कहा कि उपनगर ग्वालियर में प्रत्येक वार्ड स्तर पर शिविर लगा कर माता- बहनों को योजना से जोड़ने का काम किया जा रहा है। ऐसी व्यवस्था की गई है, जिससे महिलाओं को फॉर्म भरने के लिये ज्यादा दूर नहीं जाना पड़े और शत-प्रतिशत महिलाओं के फॉर्म भर जाएँ। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.