भेल क्षेत्र स्थित निजी कॉलोनियों में बिजली देने बनाये योजना-ऊर्जा मंत्री

Updated on 14-03-2023 06:29 PM

बीएचएल (भेल) क्षेत्र में स्थित ‍आवासीय कॉलोनियों में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भेल और मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी मिल कर रास्ता निकालें। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह निर्देश जन-प्रतिनिधि और अधिकारियों के साथ हुई बैठक में दिये।

श्री तोमर ने कहा कि विद्युत वितरण कंपनी इस क्षेत्र बिजली की अधो-संरचना में होने वाले व्यय की कार्य-योजना और प्राक्कलन बनायें। उन्होंने कहा कि इस संबंध में चर्चा करने के लिए 15 दिन बाद फिर बैठक की जायेगी।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि भेल क्षेत्र में जो रहवासी वर्षों से रह रहे हैं, उन्हें जमीन के पट्टे देने की कार्यवाही की जायेगी। इस क्षेत्र में लगभग 5500 झुग्गियाँ हैं। विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिये। उन्होंने कहा कि रहवासियों की समस्या के मद्देनजर शीघ्र हल निकलना चाहिए। श्रीमती गौर ने कहा कि यहाँ की बिजली कटौती जल्द बंद की जाए।

एम.डी. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी श्री गणेश शंकर मिश्रा ने कहा कि भेल क्षेत्र की जमीन का राजस्व भूमि में परिवर्तित होने पर यहाँ बिजली अधो-संरचाना का निर्माण और विद्युत प्रदाय किया जा सकेगा। सचिव ऊर्जा श्री एम.आर. रघुराजन, भेल के कार्यपालक निदेशक श्री विनय निगम, स्थानीय जन-प्रतिनिधि और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.