फतेहगढ़ गेट के बाहर से हटाया अतिक्रमण, अब हमीदिया अस्पताल में आने-जाने के लिए होंगे तीन द्वार

Updated on 21-02-2024 12:28 PM
भोपाल। हमीदिया अस्पताल में मरीजों के आने-जाने के लिए अब तीन गेट होंगे। मंगलवार को फतेहगढ़ गेट के बाहर से अतिक्रमण हटाया गया। गेट के बाहर लगी गुमठियों को हटाने के साथ ही पुरानी बाउंड्रीवाल को भी तोड़ा गया। करीब एक सप्ताह में यह गेट भी शुरू हो जाएगा।

अभी यह द्वार खुला

मालूम हो कि हमीदिया अस्पताल में आने जाने के लिए फिलहाल रायल मार्केट वाले गेट का ही इस्तेमाल किया जा रहा है। इस गेट से तीन हजार से ज्यादा मरीजों के साथ इतने ही परिजन, दो हजार से ज्यादा डाक्टरों और स्टाफ रोज गुजरता है। इसके साथ ही इमरजेंसी गेट भी हाल में चालू किया गया है।

सात साल से बंद है गेट

मालूम हो कि साल 2017 में पुराने ड्रग स्टोर को तोड़ा गाया था। इस दौरान यहां से धार्मिक शिलालेख निकली थी। यह सूचना मिलते ही कई संगठन एकत्रित हो गए और विवाद खड़ा हो गया। विवाद के बाद इस गेट को बंद कर दिया गया था, तब से ही यह गेट बंद है। अब गेट के सामने पान की गुमटी से लेकर कई ठेले स्थाई रूप से खड़े रहते हैं।

रोज दो हजार वाहनों की आवाजाही

हमीदिया अस्पताल मे हर रोज करीब दो हजार दोपहिया और चार पहिया वाहन आते-जाते हैं। इनमें मरीजों की गाड़ियों के साथ डाक्टर, स्टाफ और एंबुलेंस शामिल हैं। फिलहाल इन सब का आवागमन रायल मार्केट गेट से ही होता है। इस गेट के बाहर भी अतिक्रमण है जिसके चलते रास्ता संकरा हो जाता है जिससे अक्सर जाम लग जाता है। कई बार गंभीर मरीजों को ले जा रही एबुलेंस भी जाम में फंस जाती है।

तीन गेट से अलग-अलग मरीज आ-जा सकेंगे

तीनों गेट शुरू होने पर इनसे आवाजाही के नियम भी तैयार किए जाएंगे। रायल मार्केट गेट से सिर्फ ओपीडी में आने वाले मरीज और कालेज जाने वाले इसका उपयोग करेंगे। वहीं गंभीर मरीजों और एंबुलेस के लिए इमरजेंसी गेट होगा। इसी तरह फतेहगढ़ गेट से अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजन और इस हास्पिटल ब्लाक 1 और दो से संबंधित मरीजों को एंट्री मिलेगी।

इनका कहना है

हमने इस गेट से अतिक्रमण हटाने के लिए पत्र लिखा था। जब अतिक्रमण हट जाएगा तो इस गेट को भी चालू कर दिया जाएगा। इससे मरीजों को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी।

- डा जीवन सिंह मीणा, प्रभारी अधीक्षक, हमीदिया अस्पताल

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.