बालाघाट के सातनारी जलाशय से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Updated on 14-10-2022 10:28 PM

आयुष राज्य मंत्री (स्वंतत्र प्रभार) श्री रामकिशोर 'नानो' कावरे ने कहा है कि सातनारी जलाशय बनने से बालाघाट जिले के अनुसूचित जनजाति बहुल अंचल परसवाड़ा में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा किसानों की आर्थिक स्थिति और अधिक मजबूत होगी। राज्य मंत्री श्री कावरे गुरूवार को सातनारी जलाशय के भूमि-पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। 10 करोड़ 29 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जलाशय का निर्माण जल संसाधन विभाग द्वारा किया जा रहा है।

राज्य मंत्री श्री कावरे ने कहा कि सातनारी जलाशय का कार्य पिछले 40 वर्ष से अधूरा पड़ा था। लेकिन उनकी पहल से जलाशय का निर्माण अब पुन: तय की गई समय-सीमा जून-2023 तक पूरा किया जाएगा। योजना के पूरा होने पर जनजाति बहुल क्षेत्र के 500 किसान को सिंचाई का लाभ मिलेगा और क्षेत्र की 320 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। उन्होंने कहा कि जलाशय में मत्स्य पालकों को भी रोजगार के अधिक से अधिक अवसर दिये जाएंगे। साथ ही पर्यटन के अवसर भी बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जलाशय बनने से ग्राम बुढ़ियागांव, टाकाबर्रा, अलीटोला, खुरसोड़ा और खर्राकोना के किसानों को सिंचाई सुविधा में लाभ मिलेगा।

जन सेवा अभियान के शिविर में हुए शामिल

आयुष राज्य मंत्री श्री कावरे ग्राम समनापुर में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में लगाए गये शिविर में भी शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। राज्य मंत्री श्री कावरे ने कहा कि शिविर लगाए जाने का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुलभता से उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में 38 योजना को शामिल किया गया है। शिविर से इन योजनाओं के लाभ से वंचित लोगों का पता लगाया जाता है। उन्हें योजना का लाभ दिलाया जाता है। किसी हितग्राही के पास कोई दस्तावेज नहीं है तो उसे शिविर में ही दस्तावेज तैयार करके दिया जाएगा। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
 20 September 2026
पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
Advt.