टेस्ला में एम्प्लॉईज की होगी छंटनी : कंपनी की ग्लोबल वर्कफोर्स में से 15,000 से ज्यादा एम्प्लॉईज की जा सकती है नौकरी

Updated on 16-04-2024 03:00 PM

एलन मस्क की इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) बनाने वाली कंपनी टेस्ला अपनी ग्लोबल वर्कफोर्स में से 10% से ज्यादा एम्प्लॉईज की छंटनी कर सकती है। अमेरिकी न्यूज वेबसाइट इलेक्ट्रेक ने यह जानकारी दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड में मंदी से जूझ रही है, जिसके चलते जल्द ही छंटनी का फैसला लिया जा सकता है।

दिसंबर 2023 तक ग्लोबल लेवल पर कंपनी में 1,40,473 एम्प्लॉईज थे, 15,000 की छंटनी होगी
मार्केट वैल्यू के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी ऑटोमेकर की लेटेस्ट एनुअल रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर 2023 तक ग्लोबल लेवल पर कंपनी में 1,40,473 एम्प्लॉईज थे। कंपनी की इस छंटनी से लगभग 15,000 एम्प्लॉईज की नौकरी जा सकती है।

लागत में कटौती और प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए कंपनी के हर पहलू पर गौर करना जरूरी: मस्क
रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला के CEO एलन मस्क ने एम्प्लॉईज को भेजे गए एक ईमेल में कहा कि कुछ एरिया में रोल्स और जॉब फंक्शन के दोहराव के चलते यह फैसला किया गया है।

इंटरनल मेमो में मस्क ने कहा कि हम कंपनी को ग्रोथ के अपने अगले फेज के लिए तैयार कर रहे हैं, लागत में कटौती और प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए कंपनी के हर पहलू पर गौर करना बेहद जरूरी है।

मस्क ने कहा कि इस प्रयास के हिस्से के रूप में हमने ऑर्गेनाइजेशन की गहन समीक्षा की है और ग्लोबल लेवल पर हमारे एम्प्लॉईज की संख्या को 10% से ज्यादा कम करने का कठिन फैसला किया है।

पिछले कुछ महीनों में टेस्ला ने मैनेजमेंट से क्रिटिकल टीम मेंबर्स की पहचान करने को कहा है
रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में टेस्ला ने मैनेजमेंट से क्रिटिकल टीम मेंबर्स की पहचान करने को कहा है। साथ ही कुछ स्टॉक रिवॉर्ड्स रोक दिए गए और कुछ एम्प्लॉईज की एनुअल रिव्यू रद्द कर दी गई है।

कंपनी ने पहली तिमाही में व्हीकल डिलीवरी में गिरावट दर्ज की है
टेस्ला 23 अप्रैल को अपनी तिमाही अर्निंग रिपोर्ट जारी करने वाली है। कंपनी ने पहली तिमाही में व्हीकल डिलीवरी में गिरावट दर्ज की है। ऐसा लगभग चार सालों में पहली बार हुआ है और यह बाजार की उम्मीदों से भी कम है।

इस बीच, कंपनी ने जनता के लिए सस्ती EV बनाने का अपना प्लान भी रद्द कर दिया है। इस साल टेस्ला के शेयरों में 31% की गिरावट आई है, जो एसएंडपी 500 इंडेक्स में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले शेयरों में से एक है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.