कर्मचारियों को रास नहीं आ रहे ऑफिस, कह रहे- काम करने के नए तरीकों के लायक नहीं

Updated on 09-12-2023 02:32 PM
नई दिल्ली : कर्मचारियों को अब ऑफिस रास नहीं आ रहे हैं। एक नई स्टडी में यह खुलासा हुआ है। ज्यादातर कर्मचारी मानते हैं कि ऑफिस काम करने के नए तरीकों के लिए तैयार नहीं हैं। जबकि अधिकांश भारतीय सप्ताह में कम से कम कुछ बार ऑफिस आने के इच्छुक हैं। ग्लोबल नेटवर्किंग दिग्गज सिस्को के अनुसार, भारत में लगभग 96 फीसदी कंपनियों ने उत्पादकता, टीम कम्यूनिकेशन और लीडरशिप प्रेशर को देखते हुए पूर्ण या आंशिक रूप से ऑफिस आना अनिवार्य कर दिया है।

हफ्ते में कुछ ही दिन ऑफिस आना चाहते हैं

लगभग 76 फीसदी कर्मचारियों ने ऑफिस लौटने के अपने संगठन के आदेश पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। वहीं, 82 फीसदी ने प्रति सप्ताह कम से कम कुछ बार ऑफिस आने की इच्छा जताई।

हाइब्रिड काम को अपना रहे कर्मचारी


सिस्को एपीजेसी के संदीप मेहरा ने कहा, 'हमारी स्टडी से पता चलता है कि पूरे सेक्टर में कर्मचारियों ने हाइब्रिड काम को अपनाया है। वे हफ्ते में अधिक बार भी ऑफिस लौटने को तैयार हैं, लेकिन एक चेतावनी के साथ कि वर्कप्लेस को उनकी उभरती जरूरतों और अपेक्षाओं के अनुरूप होना चाहिए।'

1,650 कंपनियों ने सर्वे में लिया हिस्सा
स्टडी में नवंबर 2023 में 9,200 पूर्णकालिक कर्मचारियों और 1,650 नियोक्ताओं का सर्वे किया गया। सर्वे में भाग लेने वाले लोग और कंपनियांं ऑस्ट्रेलिया, हांगकांग, भारत, फिलीपींस, ताइवान, थाईलैंड और दक्षिण कोरिया सहित एशिया प्रशांत बाजारों से हैं। स्टडी में जिक्र किया गया है कि कर्मचारियों के ऑफिस लौटने का मुख्य कारण व्यक्तिगत काम नहीं है, बल्कि सहकर्मियों के साथ सहयोग करना (80 प्रतिशत), विचार-मंथन करना (53 प्रतिशत) और अपनेपन की भावना को बढ़ावा देना (58 प्रतिशत) है।

नए तरीकों के अनुरूप नहीं हैं ऑफिस

इसके अलावा, पूरे भारत में ऑफिस लेआउट और बैठने की व्यवस्था का जिक्र करते समय, 64 प्रतिशत कर्मचारियों को लगता है कि ये कोलैबोरेशन और विचार-मंथन के उद्देश्यों के लिए अनुकूल नहीं हैं। जबकि, कोलैबोरेशन पर जोर बढ़ रहा है। सर्वे में शामिल 85 प्रतिशत कर्मचारी अभी भी अपने कार्यालयों का कम से कम आधा हिस्सा व्यक्तिगत कार्यस्थलों को आवंटित करते हैं। कर्मचारियों ने जिक्र किया कि व्यक्तिगत कार्यस्थान (40 प्रतिशत), बड़े (48 प्रतिशत) और छोटे (58 प्रतिशत) मीटिंग रूम ऑफिस में उत्पादकता बढ़ाने में अप्रभावी हैं या केवल मामूली रूप से ही ऐसा करते हैं।

संदीप मेहरा ने कहा कि हाइब्रिड कार्यों के लिए सहयोगी प्रौद्योगिकियों को तैनात करने में कर्मचारियों की प्रगति सराहनीय है। लेकिन केवल उपकरण प्रदान करना पर्याप्त नहीं है। अधिकांश कर्मचारी इनका प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए खुद को तैयार महसूस नहीं करते हैं। एक सकारात्मक बात यह है कि स्टडी से पता चला कि संगठन अपने ऑफिस प्लेसेस को बदलने में प्रगति कर रहे हैं।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     18 September 2026
    मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
     18 September 2026
    नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
     17 September 2026
    नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
     17 September 2026
    नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
    Advt.